ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान
By Neha
टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी का नाम एक ट्रेन विवाद में गलत तरीके से जोड़ दिया गया।
By Neha
13 अगस्त की एफआईआर के मुताबिक, ट्रेन में रिजर्व सीट को लेकर एक महिला यात्री से विवाद शुरू हुआ। मामला बढ़ने पर RPF और टिकट चेकर को मौके पर बुलाया गया।
By Neha
एफआईआर में आरोप है कि महिला ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी की और विवाद बढ़ने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई।
By Neha
मामले में महिला पर ट्रेन के अंदर कपड़े उतारने और टिकट चेकर व RPF जवानों पर रेजर/ब्लेड से हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
By Neha
अंतरा के मुताबिक, उन्हें रविवार सुबह जिम जाते समय पहली बार इस मामले की जानकारी मिली। इसके बाद लगातार उनके फोन पर कॉल्स आने लगे।
By Neha
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें करीब 400 फोन कॉल्स आए। उन्हें परिवार और करीबियों को समझाना पड़ा कि वायरल हो रही खबर में जिस महिला का नाम है, वह वह नहीं हैं।
By Neha
अंतरा ने कहा कि FIR में दर्ज महिला का नाम, पिता का नाम और पता उनसे अलग है।
By Neha
गलत खबर और तस्वीर वायरल होने से नाराज अंतरा शिकायत और मानहानि की कार्रवाई की तैयारी में हैं।
By Neha