Tuesday, August 11, 2026

किडनी स्टोन में राहत देने में मदद कर सकते हैं ये सब्जियों के जूस: जानें क्या है सही तरीका

by Neha
किडनी स्टोन में राहत देने में मदद कर सकते हैं ये सब्जियों के जूस: जानें क्या है सही तरीका

गाजर, चुकंदर और नींबू पानी जैसे जूस किडनी स्टोन में राहत देने में मदद कर सकते हैं। जानें इनका सही सेवन और जरूरी सावधानियां।

किडनी स्टोन की समस्या आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसका मुख्य कारण खराब खानपान, कम पानी पीना और अनियमित जीवनशैली माना जाता है। इस स्थिति में मरीजों को पेट और कमर में तेज दर्द, पेशाब में जलन और बार-बार यूरिन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग घरेलू उपायों और नेचुरल ड्रिंक्स की ओर रुख करते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ सब्जियों के जूस और प्राकृतिक पेय किडनी को स्वस्थ रखने और स्टोन बनने के खतरे को कम करने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि किडनी को “डिटॉक्स” करने जैसा कोई मेडिकल टर्म नहीं होता, क्योंकि किडनी खुद ही शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है।

गाजर का जूस: किडनी के लिए फायदेमंद

गाजर का जूस किडनी हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि गाजर किडनी को डैमेज से बचाने और स्टोन बनने की संभावना को कम करने में मदद कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सीमित मात्रा में इसका सेवन लाभकारी हो सकता है।

also read: Summer Skin Care Foods: गर्मियों में स्किन को सूरज की…

चुकंदर का जूस: पोषक तत्वों से भरपूर

चुकंदर का जूस भी किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकता है। हालांकि जिन लोगों को कैल्शियम-ऑक्सलेट स्टोन की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

नींबू पानी: स्टोन बनने का खतरा कम करने में सहायक

नींबू पानी किडनी स्टोन के मरीजों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद साइट्रेट यूरिन की एसिडिटी को कम करता है, जिससे स्टोन बनने का जोखिम घट सकता है। कुछ शोधों में यह भी पाया गया है कि नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन किडनी स्टोन की पुनरावृत्ति को कम कर सकता है।

सही सेवन और सावधानियां

विशेषज्ञों का कहना है कि इन जूस का सेवन बिना अतिरिक्त चीनी और नमक के करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, क्योंकि हाइड्रेशन किडनी को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यदि किडनी स्टोन की समस्या बार-बार हो रही हो या तेज दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

You may also like

शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती को किया था डेट? को-स्टार के दावे से मची हलचल श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, 7 वोटों से मारी बाजी ‘खैरात में मिली जगह’! Lock Upp 2 फिनाले में शिवांगी जोशी पर बड़ा हमला