Apple ने लॉन्च किए नए डिवाइस! iPad Pro, MacBook Pro और Vision Pro में क्या नया है?

by Neha
Apple ने लॉन्च किए नए डिवाइस! iPad Pro, MacBook Pro और Vision Pro में क्या नया है?

Apple ने एक साथ तीन नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं: iPad Pro, 14-inch MacBook Pro और Vision Pro। जानिए इन डिवाइसों में क्या नए फीचर्स हैं और कीमतें कितनी हैं।

Apple ने फिर से धमाका किया है! पिछले महीने iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद, अब कंपनी ने एक साथ तीन नए और शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने बीती रात iPad Pro, 14-inch MacBook Pro और Vision Pro को अपने नवीनतम प्रोसेसर के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं इन नए प्रोडक्ट्स में क्या खास बदलाव किए गए हैं।

नया iPad Pro

Apple ने अपने नए iPad Pro को अब तक की सबसे एडवांस्ड M5 चिप से लैस किया है। कंपनी का दावा है कि M5 चिप की मदद से iPad Pro में AI परफॉर्मेंस M4 चिप की तुलना में 3.5 गुना तेज होगी। नए iPad Pro के 11 और 13 इंच वेरिएंट अब सिल्वर और स्पेस ब्लैक फिनिश में उपलब्ध हैं, और इसमें 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। iPad Pro में Ultra Retina XDR डिस्प्ले है, जो 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

  • iPad Pro 11 इंच: वाई-फाई मॉडल ₹99,990, वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल ₹1,19,900

  • iPad Pro 13 इंच: वाई-फाई मॉडल ₹1,29,900, वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल ₹1,49,900

also read: Wi-Fi 8 की टेस्टिंग शुरू, वायर्ड नेटवर्क जैसी स्टेबल…

14-inch MacBook Pro

Apple ने MacBook Pro को भी M5 चिप से लैस किया है, जो इसे AI परफॉर्मेंस में 3.5 गुना तेज और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग में 1.6 गुना तेज बनाता है। यह कंपनी का नया बेसलाइन एडिशन है और इसे स्पेस ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध किया गया है। MacBook Pro में लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले, 12MP सेंटर स्टेज कैमरा, और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

  • MacBook Pro 14 इंच: ₹1,69,000, स्टूडेंट्स के लिए ₹1,59,900

Vision Pro

Apple ने अपने प्रीमियम Vision Pro डिवाइस को भी M5 चिप से लैस किया है। इसकी मदद से परफॉर्मेंस, डिस्प्ले रेंडरिंग और AI-पावर्ड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया गया है। Vision Pro में डुअल निट बैंड और visionOS 26 दिया गया है, जो स्पेटियल एक्सपीरियंस और Apple इंटेलीजेंस फीचर्स को और बेहतर बनाता है। यह डिवाइस 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत ₹3.08 लाख से शुरू होगी।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला