Motorola Moto Pad 70 Groove भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा। जानें 10,200mAh बैटरी, 12.1 इंच 120Hz डिस्प्ले और JBL 9-स्पीकर फीचर्स।
Motorola Moto Pad 70 Groove: मोटोरोला भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस अपकमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट और इसके कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। नया टैबलेट बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और प्रीमियम ऑडियो फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।
मोटोरोला ने इससे पहले भारत में Moto Pad 70 लॉन्च किया था और अब कंपनी इसका नया वेरिएंट Moto Pad 70 Groove लेकर आ रही है। यह टैबलेट 31 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Moto Pad 70 Groove की लॉन्च डेट और डिजाइन
Moto Pad 70 Groove के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिसमें टैबलेट की लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस 31 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
प्रमोशनल तस्वीरों में टैबलेट का डिजाइन भी सामने आया है। इसके बैक पैनल पर बीच में गोल मेश ग्रिल के साथ JBL की ब्रांडिंग दिखाई गई है। इसमें एक बिल्ट-इन गोल फोल्डेबल स्टैंड दिया गया है, जो पोर्ट्रेट, लैंडस्केप, लीन, स्टैंड, हैंगिंग और थिएटर जैसे कई मोड को सपोर्ट करता है।
also read: OnePlus के भविष्य पर संकट? अमेरिका-यूरोप से कारोबार समेटने की खबरों के बीच भारत में भी उठे सवाल
12.1 इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा टैबलेट
Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा टैबलेट में HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट भी मिलेगा।
डिस्प्ले में हाई ब्राइटनेस मोड के साथ 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की जानकारी दी गई है। कंपनी ने इस टैबलेट को ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है।
नौ-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम होगा खास फीचर
Moto Pad 70 Groove की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑडियो सिस्टम है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला ऐसा टैबलेट होगा जिसमें नौ-स्पीकर JBL सेटअप मिलेगा।
इस ऑडियो सिस्टम में चार ट्वीटर, तीन वूफर और दो पैसिव रेडिएटर शामिल होंगे। इसके अलावा टैबलेट में 43cc का अकूस्टिक चैंबर, खास बास यूनिट, Dolby Atmos ट्यूनिंग, Hi-Res Audio और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा।
कंपनी का दावा है कि इसका 7.2-चैनल सिनेमैटिक ऑडियो सिस्टम 48W तक का स्टीरियो आउटपुट देने में सक्षम होगा।
10,200mAh बैटरी और 68W चार्जिंग सपोर्ट
बैटरी की बात करें तो Moto Pad 70 Groove में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है।
टैबलेट के साथ बॉक्स में 68W फास्ट चार्जर भी दिया जाएगा, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।
Moto Pad 70 Groove से क्या उम्मीदें हैं?
मोटोरोला का नया टैबलेट बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और हाई-क्वालिटी ऑडियो के साथ खासतौर पर उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो एंटरटेनमेंट, ऑनलाइन क्लास और मल्टीमीडिया के लिए टैबलेट खरीदना चाहते हैं।
कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। लॉन्च के बाद ही Moto Pad 70 Groove की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।