दिग्गज एक्ट्रेस नफीसा अली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बाल्ड लुक वाली तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। नफीसा कैंसर की चौथी स्टेज से लड़ रही हैं और इस मुश्किल दौर में भी उन्होंने हिम्मत और सकारात्मकता बनाए रखी है। उनकी कीमोथैरेपी चल रही है और इसके चलते उन्होंने अपने बाल भी खो दिए हैं।
View this post on Instagram
नफीसा अली का बाल्ड लुक वायरल, दिखी पॉजिटिव एनर्जी
फोटो में नफीसा अली येलो कुर्ता और ब्राउन पायजामा पहने मुस्कुरा रही हैं। उनके गले में गोल्ड चेन, हाथ में चूड़ियां और घड़ी नजर आ रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी बेस्ट फ्रेंड के साथ पॉजिटिव पावर,” जो उनके जज्बे और हिम्मत का परिचायक है।
फैंस और सेलिब्रिटी कर रहे नफीसा की सलामती की दुआ
नफीसा की इस बहादुरी और पॉजिटिविटी को देखकर उनके फैंस और कई सेलेब्स भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी इंस्टाग्राम पर हार्ट इमोजी भेजकर उन्हें प्यार जताया।
also read: विजय देवरकोंडा-संग रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरों के बीच…
नफीसा ने अपने पोते के साथ भी शेयर की खास यादें
नफीसा ने पहले भी अपनी कीमोथैरेपी के दौरान बाल झड़ने के बारे में बताया था। एक खास पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उनका पोता हाथ में कैंची लेकर उनके बाल काट रहा है और उन्हें इस जंग में मदद कर रहा है। उन्होंने अपनी मुश्किलों के बीच भी उम्मीद और हिम्मत बनाए रखी है।
नफीसा अली का फिल्मी करियर
नफीसा अली को पहली बार 2018 में कैंसर हुआ था। 2019 में उन्होंने कैंसर से लड़कर इसे मात दी थी, लेकिन अब एक बार फिर से उन्हें कैंसर की चौथी स्टेज का सामना करना पड़ रहा है। नफीसा ने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘जुनून’, ‘लाइफ इन ए…मेट्रो’, ‘मेजर साब’, ‘बिग बी’, ‘ये जिंदगी का सफर’, ‘आतंक’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘लाहौर’ और ‘ऊंचाई’ शामिल हैं।