Sunday, August 16, 2026

विजय देवरकोंडा-संग रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरों के बीच विजय स्पॉट, फैंस ने नोटिस की इंगेजमेंट रिंग

by Neha
विजय देवरकोंडा-संग रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरों के बीच विजय स्पॉट, फैंस ने नोटिस की इंगेजमेंट रिंग

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा की इंगेजमेंट रिंग दिखी। जल्द फरवरी 2026 में होने वाली है दोनों की शादी। पढ़ें पूरी अपडेट।

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें बीते दिनों चर्चा में रहीं। अब विजय की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी पहनी हुई है। विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि उन्होंने रश्मिका के साथ प्राइवेट तरीके से सगाई की है और वे जल्द ही शादी करने वाले हैं।

विजय देवरकोंडा की सगाई की अंगूठी वायरल

5 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा प्रशांति निलयम आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विजय के साथ उनके छोटे भाई और माता-पिता भी थे। इस मौके पर विजय का स्वागत फूलों के बुके से किया गया। फैंस ने तस्वीरों में विजय की इंगेजमेंट रिंग भी ध्यान से देखी। विजय ने ग्रे टी-शर्ट और चश्मा पहना हुआ था, साथ ही उन्होंने अपनी मूंछों को स्टाइलिश तरीके से फ्लॉन्ट किया था, जिससे वे काफी हैंडसम लग रहे थे।

also read: पंकज त्रिपाठी के नए स्टाइलिश और अतरंगी लुक ने सोशल मीडिया…

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कब होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद स्थित अपने घर पर परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में सगाई की। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दोनों फरवरी 2026 में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।

फिल्मों में विजय और रश्मिका की जोड़ी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीता है। दोनों ने साथ में “गीता गोविंदम” और “डियर कॉमरेड” जैसी फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। फिलहाल दोनों राहुल संक्रितयन की अनटाइटल्ड फिल्म में भी साथ काम कर रहे हैं, जिसे वे शादी से पहले पूरा कर लेंगे।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी