Tuesday, July 28, 2026

DELHI NEWS : दिल्ली में अगले दो दिन तेज बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल और होगी बारिश।

by editor
DELHI NEWS :दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हो सकती है बारिश, कई शहरों में भारी बारिश मचा सकती है तबाही।

DELHI NEWS : दिल्ली में इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया, वहीं बुधवार को तेज धूप खिली रही। अब मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 17 और 18 जुलाई को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 22 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी हिस्सों में भी अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का खतरा बना हुआ है। हिमाचल में लगातार भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है। सड़कों के बाधित होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने यहां फिर से येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में भी होगी भारी बारिश
21 और 22 जुलाई को बिहार, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं। 19 से 22 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी भारी बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा में 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गोवा में 17 जुलाई को भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल
पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर अगले 7 दिनों तक जारी रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत में केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गर्मी का असर
17 से 20 जुलाई के बीच आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में तेज बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है, खासकर तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में।

देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

You may also like

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा