Tuesday, May 12, 2026

DELHI NEWS : कांवड़ यात्रा की शुरुआत आज से, दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए जारी की गई नई ट्रैफिक एडवाइजरी

DELHI NEWS :रूट डायवर्जन और विशेष प्रतिबंध

by editor
DELHI NEWS : कांवड़ यात्रा की शुरुआत आज से, दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए जारी की गई नई ट्रैफिक एडवाइजरी

DELHI NEWS : नोएडा में 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस ने 25 जुलाई तक के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर कोई भी कमर्शियल वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर रूट बदलने को कहा गया है। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक किए हैं।

इस यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए भारी, मध्यम और हल्के व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी, खासकर दिल्ली से गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुरादाबाद की ओर जाने वाले रूट्स पर। ये पाबंदियां 11 जुलाई रात 10 बजे से 25 जुलाई तक लागू रहेंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए एक लेन सिर्फ कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी, जबकि दूसरी लेन में हल्के वाहनों की आवाजाही संभव होगी।

राज्य और ज़िलों के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक अंतरराज्यीय व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिससे सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी जानकारियां समय रहते साझा की जा सकें। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर साइनबोर्ड, लाइटिंग और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाए गए हैं।

रूट डायवर्जन और विशेष प्रतिबंध:

  • दिल्ली से आने-जाने वाले सभी कमर्शियल वाहन अब सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का उपयोग नहीं कर सकेंगे। उन्हें ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर गुजरना होगा।

  • DND, आनंद विहार, गाजीपुर बॉर्डर और कालिंदी कुंज जैसे रास्तों से भी दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

  • अलीगढ़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा और दादरी से दिल्ली या गाजियाबाद की तरफ आने वाले ट्रक सिरसा गोलचक्कर होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें।

पूर्ण प्रतिबंध:
कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली रेड लाइट से पहाड़ी विहार गेट तक भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी दिल्ली से आने वाले सभी मालवाहक वाहनों पर पाबंदी रहेगी।

यमुना एक्सप्रेसवे रूट परिवर्तन:
बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और मुरादाबाद से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का रुख करना होगा।

हेल्पलाइन जानकारी:
जरूरी और जल्दी खराब होने वाले सामान ले जाने वाले वाहन और अधिकृत सरकारी गाड़ियां इन नियमों से मुक्त रहेंगी। यात्री ट्रैफिक से संबंधित जानकारी के लिए 9971009001 पर कॉल कर सकते हैं या 7065100100 पर व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं। ट्विटर पर @noidatraffic से भी मदद ली जा सकती है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी