भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और अभिनेता Ritesh Pandey के कुछ गाने इतने हिट हुए कि वह भोजपुरी स्टार बन गए। उनके गाने यूपी, बिहार और झारखंड में बहुत पॉपुलर हैं। रितेश पांडे के पांच गाने ऐसे हैं,
आजकल भोजपुरी गाने हर जगह सुनने को मिलते हैं और लोग इन गानों पर खूब डांस भी करते हैं। पिछले कुछ सालों में कई सिंगर्स और एक्टर भोजपुरी इंडस्ट्री में आए हैं, जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया है। इनमें से एक Ritesh Pandey हैं, जिन्होंने 2016 में एक फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आज वह हर किसी की पसंद बन चुके हैं।
Ritesh Pandey ने भोजपुरी सिनेमा में एक्टर के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन अब उन्होंने गायकी में भी अपनी खास पहचान बना ली है। रितेश पांडे के कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और ये गाने यूपी-बिहार में बहुत पॉपुलर हैं।
Ritesh Pandey के 5 हिट भोजपुरी गाने
अगर आप भोजपुरी गानों के फैन हैं और पार्टी में इन गानों पर डांस करना पसंद करते हैं, तो रितेश पांडे के इन गानों में से कोई एक जरूर आपका पसंदीदा होगा। इन 5 गानों को यूट्यूब पर रितेश के फैंस खूब पसंद करते हैं।
‘हैलो कौन…हम बोल रहे’
रिद्धी म्यूजिक वर्ल्ड नामक यूट्यूब चैनल पर ‘हैलो कौन..हम बोल रहे’ गाना पांच साल पहले अपलोड किया गया था। यह गाना रितेश पांडे के सबसे हिट गानों में से एक है, जिसे अब तक 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना हर भोजपुरिया के दिल में बसा हुआ है।
यह गाना रितेश पांडे और स्नेह उपाध्याय पर फिल्माया गया है, और दोनों ने ही इसे गाया भी है। गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। इस गाने का असर इतना है कि आज भी लोग फोन करने के बाद यह डायलॉग बोलते हैं।
‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’
यह गाना चार साल पहले अपलोड किया गया था। इस गाने को खबर लिखने तक 651 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यूपी-बिहार की शादियों या किसी भी पार्टी में यह गाना युवाओं के बीच खासा पॉपुलर है, और वे इसे बजाकर जमकर डांस करते हैं।
इस गाने को रितेश पांडे ने गाया है और इसे उनके ऊपर फिल्माया गया है। गाने के बोल आरएस प्रितम ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है। कोरियोग्राफी लवकेश विश्वकर्मा ने की है। यूट्यूब पर यह गाना रितेश पांडे के टॉप-5 गानों में शामिल है।
‘चुनरिया झलकऊआ’
‘चुनरिया झलकऊआ’ गाना 2020 में अपलोड किया गया था। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 92 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, और इस पर लोग शादियों और पार्टियों में खूब डांस करते हैं।
‘चुनरी झलकऊआ’ गाने में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और रितेश पांडे लीड रोल में नजर आते हैं। इस गाने को रितेश पांडे के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के म्यूजिक और बोल दोनों ही आशीष वर्मा ने तैयार किए हैं।
‘आज जेल होई कल बेल होई’
यह गाना तीन साल पहले अपलोड किया गया था। अब तक इस गाने को 117 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, और यह गाना यूपी-बिहार में खूब पॉपुलर है।इस गाने को रितेश पांडे ने गाया है, और इसे पल्लवी गिरी पर फिल्माया गया है। गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल मांजी मीत ने लिखे हैं।
‘रशियन लाएंगे’
2025 में रितेश पांडे का नया गाना ‘रशियन लाएंगे’ रिलीज हुआ था, जो जनवरी में आदिशक्ति फिल्म्स नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने को अब तक 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं,
इस गाने में रितेश पांडे मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने ही इसे गाया भी है। गाने का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अरविंद अजनबी ने लिखे हैं। रितेश पांडे का यह गाना भी उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है।