Friday, July 24, 2026

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच BCCI ने बड़ा कदम उठाते हुए आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया।

by editor
Amid rising tensions between India and Pakistan, the BCCI took a big step and postponed IPL 2025.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI ने अहम निर्णय लिया है और आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को पाकिस्तान द्वारा भारत के कई शहरों पर किए गए ड्रोन हमलों का सीधा असर आईपीएल पर पड़ा।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते BCCI ने एक अहम निर्णय लिया है और आईपीएल को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। बीसीसीआई जल्द ही इस फैसले की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए थे, जिनका भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि, इस हमले का असर आईपीएल पर भी पड़ा। सीजन का 58वां मुकाबला, जो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था, बीच में ही रोकना पड़ा।

आईपीएल 2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान बौखलाहट में लगातार उकसावे वाली हरकतें कर रहा है, जिनका भारत ने करारा जवाब दिया है। इन हालातों को देखते हुए, केंद्र सरकार, सभी फ्रेंचाइजी और अन्य स्टेकहोल्डर्स से चर्चा के बाद आईपीएल को सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया।

हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि टूर्नामेंट में भाग ले रहे विदेशी खिलाड़ी अपने देशों को लौटने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए बीसीसीआई जल्द ही विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर भेजने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार, इन खिलाड़ियों के परिवार भी इस समय भारत में हैं, और बीसीसीआई किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना चाहती है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने लीग को सस्पेंड करने की पुष्टि करते हुए पीटीआई से कहा, “यह सही नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है, तब क्रिकेट चलता रहे।”

आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 57 मैच हो चुके हैं, जबकि 58वां मैच बीच में रोक दिया गया। इस सीजन में कुल 74 मैचों का आयोजन होना था, और इसका समापन 25 मई को कोलकाता में होना था। अब बचे हुए मैचों के लिए नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इससे पहले 2021 में भी ऐसा हुआ था, जब कोरोना के कारण सीजन बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था, और बाकी के मैच यूएई में आयोजित किए गए थे।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच