Sunday, July 26, 2026

Feel Thirsty : बार-बार प्यास लगना किन स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है?

by editor
Feel Thirsty : बार-बार प्यास लगना किन स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है?

Feel Thirsty : गर्मी के मौसम में बार-बार प्यास लगना आम बात है, लेकिन अगर थोड़े-थोड़े समय में बार-बार प्यास लगे और पानी पीने के बाद भी प्यास न बुझे, तो यह कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

Feel Thirsty : गर्मियों में प्यास लगना सामान्य है, लेकिन अगर पानी पीने के बावजूद भी प्यास न बुझे और बार-बार प्यास लगे तो यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन होना आम है, लेकिन लगातार प्यास लगते रहना और तृप्ति महसूस न होना चिंता की बात हो सकती है। अधिक प्यास के कारण जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

गर्मी में शरीर को अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, और अगर समय पर इसकी पूर्ति न की जाए तो डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। यदि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बावजूद भी बार-बार प्यास लग रही है, तो इसके पीछे कोई स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना ज़रूरी है। बार-बार प्यास लगना डायबिटीज, एनीमिया या किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है।

डायबिटीज भी हो सकता है वजह:
अगर आपको बार-बार प्यास लगती है और सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि अन्य तरल पदार्थ लेने पर भी प्यास शांत नहीं होती, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। जब डायबिटीज रोगियों की ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाती है, तो उन्हें सामान्य से अधिक प्यास लगने लगती है। इसलिए, यदि लगातार प्यास बनी रहती है, तो ब्लड शुगर की जांच करवाना जरूरी है।

हीमोग्लोबिन की कमी:
जब शरीर में खून यानी हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो ऊतकों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। इस स्थिति में शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है और बार-बार प्यास लगने लगती है। हालांकि कई बार अधिक पानी पीने के बाद भी प्यास खत्म नहीं होती, बस ऐसा महसूस होता है।

थायराइड की परेशानी:
अगर थायराइड ग्लैंड ज़रूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाए, तो यह भी बार-बार प्यास लगने की वजह बन सकता है। इस स्थिति को हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है। इसमें शरीर में पानी की कमी महसूस होती है और व्यक्ति को बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है।

दवाइयों का असर:
कुछ दवाइयां भी शरीर को डिहाइड्रेट कर देती हैं, जिससे बार-बार प्यास लगती है। अगर आपको लगातार ऐसा महसूस हो रहा है कि प्यास बुझ नहीं रही, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से सलाह लें। जांच के बाद डॉक्टर इसकी असली वजह बताकर सही इलाज शुरू कर सकते हैं।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच