Tuesday, May 12, 2026

गर्मियों में Food Poisoning क्यों होती है? इससे बचने के उपाय क्या हैं?

by editor
गर्मियों में Food Poisoning क्यों होती है? इससे बचने के उपाय क्या हैं?

गर्मियों में कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, जिनमें से Food Poisoning सबसे आम है। खाने-पीने में लापरवाही के कारण होने वाली Food Poisoning से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स के इन टिप्स को अपनाएं।

गर्मी का मौसम कई बीमारियों को लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में सबसे आम समस्या Food Poisoning है। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को परेशान करती हैं, और बच्चों तथा बुजुर्गों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव तेजी से पनपते हैं, जो विभिन्न संक्रमणों का कारण बनते हैं, जैसे हीट स्ट्रोक, डायरिया, डिहाइड्रेशन और बेहोशी। गर्मियों में इन बीमारियों से बचने के लिए कुछ खास टिप्स अपनाना जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल 60 करोड़ से ज्यादा लोग खानपान से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होते हैं, जिनमें सबसे आम Food Poisoning है। इस बीमारी में स्टेफायलोकोकस या ई कोलाई बैक्टीरिया का संक्रमण पाया जाता है, और सालमोनेला, स्टेफायलोकोकाई और क्लॉस्ट्रिडियम बोट्यूलियम जैसे कीटाणु भी इसका कारण बन सकते हैं। क्लॉस्ट्रिडियम बॉट्यूलियम से होने वाला संक्रमण सबसे खतरनाक माना जाता है।

लक्षण:
Food Poisoning में पेट में तेज दर्द और ऐंठन होती है। बार-बार मोशन जाने की इच्छा होती है, लेकिन पेट खाली होने का एहसास नहीं होता। पेट में गैस महसूस होती है। इसके अलावा सिरदर्द, चक्कर आना और उल्टी भी हो सकती है। यदि स्थिति अधिक खराब हो जाए तो आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है।

बचाव के उपाय:
गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए सबसे पहले खाने-पीने में सावधानी बरतें और स्वच्छता का ध्यान रखें। खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं। बासी खाने से बचें और ज्यादा तला-भुना और जंक फूड से भी परहेज करें। स्ट्रीट फूड भले ही आकर्षक लगे, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इसे टालें। खुद को हाइड्रेट रखें और दिन में 6 से 8 लीटर पानी जरूर पिएं। शराब और कैफीन जैसे पदार्थों से दूर रहें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं और कई अन्य बीमारियों को भी जन्म दे सकते हैं। कोशिश करें कि खाना न बचाएं, और अगर बच जाए तो उसे फ्रिज में सुरक्षित रखें।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी