Friday, July 24, 2026

सर्दियों में घुटनों का दर्द क्यों बढ़ता है? जानें कारण और आयुर्वेदिक इलाज

by Versha
सर्दियों में घुटनों का दर्द क्यों बढ़ता है? जानें कारण और आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों में घुटनों का दर्द बढ़ना सिर्फ ठंड की वजह नहीं, बल्कि शरीर में बढ़ता वात दोष और कम होता ब्लड सर्कुलेशन भी जिम्मेदार हैं। जानें आयुर्वेदिक इलाज, घरेलू उपाय और बचाव के तरीके।

सर्दियों में कई लोगों को घुटनों में दर्द और जोड़ों में अकड़न की समस्या बढ़ती नजर आती है। यह सिर्फ ठंड के कारण नहीं होता, बल्कि शरीर में मौसम बदलने के साथ कई अंदरूनी बदलाव भी दर्द को बढ़ा देते हैं। खासकर बुजुर्गों, आर्थराइटिस के मरीजों और जो लोग पहले से जोड़ों की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें सर्दियों में यह परेशानी ज्यादा होती है।

आइए जानते हैं कि सर्दियों में घुटनों का दर्द क्यों बढ़ता है और आयुर्वेद में इसका क्या इलाज बताया गया है।

सर्दियों में घुटनों के दर्द की असल वजह क्या है?

डॉक्टर्स के अनुसार, सर्दियों में वायुमंडलीय दबाव (बारोमेट्रिक प्रेशर) कम हो जाता है, जिससे जोड़ों के आसपास के टिश्यू में सूजन बढ़ सकती है। इस वजह से दर्द और जकड़न महसूस होती है।

साथ ही ठंड के कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और घुटनों के अंदर मौजूद सिनोवियल फ्लूइड (जोड़ों को चिकनाई देता है) गाढ़ा हो जाता है। इसका असर यह होता है कि जोड़ों की मूवमेंट कम हो जाती है और दर्द बढ़ जाता है।

इसके अलावा सर्दियों में धूप कम मिलने से विटामिन-डी की कमी हो जाती है, जिससे हड्डियाँ कमजोर होती हैं और दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

also read: फल या फल का जूस: सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट की…

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद में इसे वात दोष के बढ़ने से जोड़ा जाता है। ठंड और सूखे मौसम में वात बढ़ता है, जिससे जोड़ों में रूखापन, दर्द और जकड़न होती है। शरीर में मौजूद कफ (श्लेषक), जो जोड़ों को प्राकृतिक चिकनाई देता है, वात के बढ़ने पर सूखने लगता है। यही कारण है कि सर्दियों में घुटनों की परेशानी ज्यादा महसूस होती है।

आयुर्वेदिक इलाज और घरेलू उपाय

सर्दियों में घुटनों के दर्द में आयुर्वेदिक इलाज और घरेलू उपाय काफी मददगार साबित होते हैं। कुछ असरदार उपाय इस प्रकार हैं:

तेल से मालिश: रोजाना तिल का तेल या महानारायण तेल लेकर घुटनों की हल्की मालिश करने से जोड़ों में गर्माहट आती है और दर्द कम होता है।

भिगोया हुआ मेथी दाना: सुबह खाली पेट भिगोए हुए मेथी दाने खाने से सूजन में राहत मिलती है, क्योंकि मेथी की तासीर गर्म होती है।

हल्दी-अदरक का काढ़ा: हल्दी और अदरक का काढ़ा पीने से शरीर की अंदरूनी सूजन घटती है और जोड़ों को ताकत मिलती है।

ये उपाय भी करें अपनाएं

  • गुनगुना पानी पीना

  • धूप में रोज कुछ देर बैठना

  • हल्की-फुल्की एक्सरसाइज

  • ठंडी फर्श पर बैठने से बचें

  • नंगे पैर चलने से बचें

  • ठंडा खाना कम करें

अगर दर्द बहुत अधिक हो या लंबे समय तक बना रहे, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच