Sunday, July 26, 2026

इलाज के बाद दोबारा क्यों लौट आता है Breast Cancer?

by editor
इलाज के बाद दोबारा क्यों लौट आता है Breast Cancer?

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर Breast Cancer से जूझ रही हैं। यह बीमारी दोबारा लौट सकती है, लेकिन इसके पीछे की वजह क्या होती है? क्या बार-बार होने वाला कैंसर ज्यादा गंभीर होता है?

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर Breast Cancer की चपेट में आ गई हैं। करीब सात साल पहले भी उन्हें यह बीमारी हो चुकी थी, लेकिन इलाज के बाद वे ठीक हो गई थीं। हालांकि अब यह बीमारी दोबारा लौट आई है। कई बार ऐसा देखा गया है कि Breast Cancer ठीक होने के बाद फिर से हो जाता है, लेकिन इसकी वजह क्या होती है? इस बारे में विशेषज्ञों की राय लेते हैं।जो समय के साथ फिर से सक्रिय होकर कैंसर को वापस ला सकती हैं।

अगर Breast Cancer में एक बार फिर से नए कैंसर सेल्स विकसित होते हैं, तो यह दोबारा Breast Cancer का कारण बन सकता है। कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव इस बीमारी के दोबारा लौटने की वजह बनते हैं। वहीं, अगर परिवार में पहले किसी सदस्य को Breast Cancer हुआ है, तो जेनेटिक कारणों से भी इसका दोबारा होना संभव है। ऐसे मामलों के उदाहरण सामने आते रहे हैं। इसके अलावा, यदि इलाज के बाद महिला अपनी जीवनशैली में सुधार नहीं करती और खानपान की आदतें फिर से बिगड़ जाती हैं, तो भी कैंसर वापस आ सकता है।

क्या दूसरी बार होने वाला कैंसर ज्यादा गंभीर होता है?
दोबारा हुआ कैंसर ज्यादा खतरनाक भी हो सकता है और नहीं भी—यह कई बातों पर निर्भर करता है। अगर यह कैंसर पहले वाले से अलग प्रकार का है, तो यह अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि इस बार कैंसर की पहचान किस स्टेज पर हुई है—जल्दी पता लगना बेहतर इलाज की संभावना बढ़ा देता है।

अगर कैंसर दूसरी बार उभरता है और वह एडवांस स्टेज में हो, तो यह अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ मामलों में दोबारा होने वाले कैंसर का इलाज पहले कैंसर के इलाज से अलग हो सकता है। यह भी इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज की सेहत और इम्यून सिस्टम कितना मजबूत है। यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में दोबारा कैंसर होने पर मरीज को विशेष देखभाल और सतर्कता की जरूरत होती है।

नियमित जांच है जरूरी
यदि किसी व्यक्ति को एक बार कैंसर हो चुका है, तो दोबारा होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए भले ही कैंसर का इलाज पूरा हो चुका हो, फिर भी हर तीन महीने में डॉक्टर की सलाह के अनुसार जांच जरूर कराते रहें। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच