Sunday, April 19, 2026

Arvind Kejriwal ने ‘काले निशान’ का क्यों किया जिक्र? कैमरे के सामने दिया अहम बयान

by editor
Arvind Kejriwal ने ‘काले निशान’ का क्यों किया जिक्र? कैमरे के सामने दिया अहम बयान

Arvind Kejriwal : दिल्ली चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे से समाप्त हो जाएगा। दिल्ली की सत्ता के लिए सभी पार्टियां पूरी ताकत से प्रचार में जुटी हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि दिल्लीवासियों को काले निशान से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Arvind Kejriwal ने क्या कहा?

Arvind Kejriwal ने दावा किया कि बीजेपी की नजर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की ज़मीन पर है। बीजेपी के लोग उनकी ज़मीन हथियाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि 3000-4000 रुपए की लालच में अपनी उंगली पर काला निशान न लगवाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने काले निशान वाला साइन किया, तो समझिए कि आपने अपना वारंट लिखवा लिया है।

घर पर वोटिंग नहीं होगी

Arvind Kejriwal ने कहा कि चुनाव आयोग घर पर जाकर वोटिंग नहीं कराता है, इसलिए इस धोखे में मत रहिए। कई लोगों ने मुझे पहले ही बताया है कि बीजेपी के लोग झुग्गियों में जाकर यह कहते हैं कि वे चुनाव की रात आपके घर आएंगे और आपका वोट डलवाएंगे। यह पूरी तरह से झूठ और धोखा है। वोट घर पर नहीं डलता, वे सिर्फ आपकी उंगली पर काला निशान लगाने आ रहे हैं, जिससे आप वोट नहीं डाल पाएंगे।

कैमरे लगाए गए

Arvind Kejriwal ने कहा कि बीजेपी की गुंडागर्दी को रोकने के लिए AAP ने बड़े कदम उठाए हैं। हमने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर स्पाई कैमरे और बॉडी कैमरे लगाए हैं। अगर बीजेपी कोई गलत काम करती है, तो वह सब कैमरे में रिकॉर्ड हो जाएगा, और हम इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

जमीन पर ध्यान

Arvind Kejriwal ने कहा कि बीजेपी की बुरी नजर दिल्ली की झुग्गियों और जमीन पर है। 3000-4000 रुपए के लालच में अपनी उंगली पर काला निशान मत लगवाना। अगर वे जीत गए तो आपकी झुग्गी तोड़कर जमीन अपने रिश्तेदारों को दे देंगे।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा