Friday, July 24, 2026

Diabetes में कौन-से फल खाना फायदेमंद होते हैं? जानिए

by editor
Diabetes में कौन-से फल खाना फायदेमंद होते हैं? जानिए

फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं ,यह तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी हैं जो शरीर में ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं? Diabetes के मरीज़ों को फल चुनते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानें, मधुमेह में किन फलों का सेवन करना चाहिए और किनसे बचना जरूरी है।

Diabetes में किन फलों का सेवन फायदेमंद है?

Diabetes यानी मधुमेह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में शुगर का स्तर लगातार ज्यादा बना रहता है। इस स्थिति में खासतौर पर फल खाने को लेकर भ्रम बना रहता है, क्योंकि इनमें नैचुरल शुगर होती है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि सभी फल नुकसानदेह नहीं होते।

Diabetes रोगियों को उन फलों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है और जो फाइबर से भरपूर होते हैं।
इनमें शामिल हैं:

  • सेब

  • अमरूद

  • नाशपाती

  • कीवी

  • जामुन

  • स्ट्रॉबेरी

ये फल Diabetes को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं और शरीर में इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल भी विटामिन C का अच्छा स्रोत हैं और सीमित मात्रा में सेवन के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

किन फलों से परहेज़ करना चाहिए?

कुछ फल ऐसे हैं जिनमें प्राकृतिक शुगर बहुत अधिक होती है और ये ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
इन फलों में शामिल हैं:

  • आम

  • अंगूर

  • चीकू

  • लीची

  • अनानास

  • पका हुआ केला

यदि इन फलों को खाना हो, तो बहुत थोड़ी मात्रा में और दिन में कसरत या फिजिकल एक्टिविटी के बाद ही लें।

फल खाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  1. जूस नहीं, पूरा फल खाएं – जूस में से फाइबर निकल जाता है और शुगर जल्दी शरीर में अवशोषित हो जाती है।

  2. एक बार में एक ही फल खाएं, और उसकी मात्रा भी सीमित रखें।

  3. डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेकर ही अपने डाइट प्लान में बदलाव करें।

Diabetes में फल पूरी तरह से वर्जित नहीं हैं। अगर सही फल, सही मात्रा में और सही समय पर खाए जाएं तो वे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद भी करते हैं।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज