Saturday, April 18, 2026

Crude Oil Import Update: अप्रैल में वेनेजुएला से भारत पहुंचेगा क्रूड ऑयल, IOC-HPCL ने पक्का किया बड़ा सौदा

by Neha
Crude Oil Import Update: अप्रैल में वेनेजुएला से भारत पहुंचेगा क्रूड ऑयल, IOC-HPCL ने पक्का किया बड़ा सौदा

Crude Oil Import Update: अप्रैल में वेनेजुएला से भारत पहुंचेगा 2 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल। IOC और HPCL ने सौदा पक्का किया, भारत की तेल आपूर्ति में बढ़ेगा डायवर्सिफिकेशन।

Crude Oil Import Update: भारत की सरकारी रिफाइनर कंपनियों Indian Oil Corporation (IOC) और Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने वेनेजुएला से क्रूड ऑयल खरीदने का बड़ा सौदा फाइनल कर लिया है। इस डील के तहत अप्रैल 2026 में 2 मिलियन बैरल Merey क्रूड की सप्लाई भारत आएगी।

2 मिलियन बैरल क्रूड का बंटवारा

सूत्रों के मुताबिक, 2 मिलियन बैरल क्रूड की सप्लाई IOC और HPCL के बीच बांटी जाएगी।

  • IOC – 1.5 मिलियन बैरल

  • HPCL – 0.5 मिलियन बैरल

इस क्रूड को ट्रैफिगुरा की ओर से भेजा जाएगा, जो एक विशाल क्रूड कैरियर पर भारत के पूर्वी तट पर पहुंचेगा।

अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की रणनीति

अमेरिका के साथ हालिया ट्रेड डील के बाद भारत रूसी क्रूड आयात पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वेनेजुएला से तेल की खरीद भारतीय रिफाइनर कंपनियों के लिए इम्पोर्ट डायवर्सिफिकेशन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इससे रूस से आयात में संभावित रूकावट के बावजूद क्रूड ऑयल की सप्लाई निरंतर बनी रहेगी।

also read: Silver Price Today: एक झटके में 10,000 रुपये सस्ती हुई…

HPCL और IOC का अनुभव

  • यह HPCL की वेनेजुएला से पहली खरीद होगी।

  • IOC ने 2024 में भी वेनेजुएला से Merey क्रूड खरीदा था।

HPCL ने जनवरी में कहा था कि विशाखापत्तनम रिफाइनरी के लिए वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की सप्लाई का इंतजार है। HPCL की रिफाइनरी की वर्तमान क्षमता 3 लाख बैरल प्रतिदिन है, जिसे कंपनी 40,000-60,000 बैरल प्रतिदिन बढ़ाने की योजना बना रही है। हाल ही में इस रिफाइनरी को हेवी क्रूड ऑयल प्रोसेसिंग के लिए अपग्रेड किया गया है।

IOC ने पारादीप रिफाइनरी में पहले ही Merey क्रूड को प्रोसेस कर चुका है। इसके अलावा, Vitol और Trafigura को वेनेजुएला का तेल बेचने के लिए यूएस लाइसेंस भी दिए गए थे।

भारत के लिए रणनीतिक महत्व

वेनेजुएला से क्रूड ऑयल की यह डिलीवरी न सिर्फ आपूर्ति विविधता को बढ़ाएगी बल्कि भारत की रिफाइनिंग सेक्टर को लगातार क्रूड सप्लाई सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा