Tuesday, May 12, 2026

PAk vs USA: पाकिस्तान के लिए खेल चुके एहसान आदिल अब अमेरिका की टीम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में करेंगे डेब्यू

by Neha
PAk vs USA: पाकिस्तान के लिए खेल चुके एहसान आदिल अब अमेरिका की टीम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में करेंगे डेब्यू

PAk vs USA: पाकिस्तान के लिए खेल चुके एहसान आदिल अब अमेरिका की टीम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे डेब्यू।

PAk vs USA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच से पहले अमेरिका की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है।

अमेरिका के खिलाड़ी जसदीप सिंह कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में शामिल हुए हैं एहसान आदिल, जो पहले पाकिस्तान के लिए भी वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

एहसान आदिल का पाकिस्तान करियर

एहसान आदिल ने पाकिस्तान के लिए रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल दोनों फॉर्मेट में खेला है। 2015 में वे वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा थे। मिस्बाह उल हक की कप्तानी में खेले गए उस टूर्नामेंट में उन्होंने 2 मैचों में 2 विकेट लिए थे।

also read: भारतीय टीम ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, ICC…

अमेरिका की टीम में शामिल

अमेरिका ने एहसान आदिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुख्य स्क्वॉड में जसदीप सिंह की जगह शामिल किया है। जसदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में दाएं कंधे की चोट लगी थी। एहसान पहले से ही अमेरिका की ट्रेवलिंग रिजर्व टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वो मुख्य टीम का हिस्सा बन गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ कर सकते हैं डेब्यू

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एहसान आदिल ने पाकिस्तान के लिए अब तक 3 टेस्ट और 6 वनडे मैचों में कुल 9 विकेट लिए हैं (5 विकेट टेस्ट में और 4 विकेट वनडे में)। अमेरिका के लिए अभी तक उनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हो सकता है।

फैंस की उम्मीदें

एहसान आदिल की इस एंट्री से अमेरिका की टीम में ताकत बढ़ी है। फैंस को उम्मीद है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपनी अनुभव और तेज गेंदबाजी से टीम को मदद करेंगे।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी