Rishabh Pant को लगा बड़ा झटका, पैर में फ्रैक्चर के चलते 42 दिनों तक रह सकते हैं टीम से बाहर!

Rishabh Pant को लगा बड़ा झटका, पैर में फ्रैक्चर के चलते 42 दिनों तक रह सकते हैं टीम से बाहर!

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ Rishabh Pant इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। चौथे टेस्ट के पहले दिन उन्हें चोट लगने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा। इस वजह से वह बाकी सीरीज से बाहर हो सकते हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

ऋषभ पंत को लगी गंभीर चोट, टेस्ट सीरीज से बाहर होने के आसार
मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत को बड़ा झटका उस समय लगा, जब पंत को इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स की गेंद उनके जूते पर लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।  उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर की बात सामने आई है और डॉक्टरों ने उन्हें 6 हफ्तों के आराम की सलाह दी है।

Rishabh Pant की गैरमौजूदगी से बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें
जब Rishabh Pant चोटिल हुए, तब वह 48 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि के बाद अब वह शेष सीरीज नहीं खेल पाएंगे। इस चोट के कारण भारत को मैनचेस्टर टेस्ट में सिर्फ 9 बल्लेबाज़ों के साथ खेलना पड़ सकता है।

ईशान किशन को मिल सकता है मौका
पंत की अनुपस्थिति में, लंबे समय से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन को टीम में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। किशन ने पिछला टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था और इस सीज़न में काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशर की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अर्धशतक लगाए थे।

पंत के प्रदर्शन से टीम को हुआ बड़ा नुकसान
इस सीरीज़ में Rishabh Pant अब तक दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 462 रन बना चुके हैं। ऐसे में उनका बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब निगाहें ईशान किशन पर होंगी कि वह यह मौका कैसे भुनाते हैं।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी