Sunday, April 19, 2026

PUNJAB POLICE मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के विजन के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

by editor
PUNJAB POLICE मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के विजन के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

गणतंत्र दिवस से पहले PUNJAB POLICE ने राज्य भर में 169 रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया; 173 संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में लिए गए

आगामी गणतंत्र दिवस-2025 के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने गुरुवार को राज्य भर के सभी रेलवे स्टेशनों पर और उसके आसपास विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया।

यह अभियान PUNJAB POLICE महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीमों ने खोजी कुत्तों की सहायता से रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली।

इस राज्य स्तरीय अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी सीपी/एसएसपी को इस अभियान को अंजाम देने के लिए राजपत्रित रैंक के अधिकारियों की निगरानी में प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो PUNJAB POLICE टीमें तैनात करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों को इस अभियान के दौरान हर व्यक्ति के साथ दोस्ताना और विनम्र तरीके से पेश आने की सख्त सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में 2300 से अधिक पुलिसकर्मियों सहित लगभग 250 पुलिस दलों को राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए तैनात किया गया था, जबकि आम जनता को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित की गई।

उन्होंने कहा कि राज्य के 169 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए अभियान के दौरान 3299 व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जबकि 173 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, पुलिस टीमों को वाहन ऐप का उपयोग करके रेलवे स्टेशनों के आसपास खड़े सभी वाहनों की जांच करने के लिए भी कहा गया था, विशेष डीजीपी ने कहा कि टीमों ने रेलवे स्टेशनों के आसपास विभिन्न पार्किंगों में खड़े 2593 वाहनों की जांच की है, जिनमें से 246 को यातायात चालान जारी किए गए और 18 वाहनों को जब्त किया गया है।

 

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा