Saturday, August 15, 2026

पलक तिवारी ने मिनी ड्रेस में रैंप पर बिखेरा फैशन जलवा, वीडियो हुआ वायरल

by Neha
पलक तिवारी ने मिनी ड्रेस में रैंप पर बिखेरा फैशन जलवा, वीडियो हुआ वायरल

पलक तिवारी ने मिनी ड्रेस में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा। उनकी खूबसूरती और स्टाइल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस कर रहे तारीफ।

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड में कदम रख चुकी पलक तिवारी ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में अपनी स्टाइल और रैंप वॉक से फैंस का दिल जीत लिया है। पलक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ब्लू स्लीवलेस टॉप और मैचिंग मिनी स्कर्ट पहन रैंप पर ग्लैमरस अंदाज में चलती दिख रही हैं। उनका यह गॉर्जियस लुक और सहज वॉक खूब तारीफ बटोर रहा है।

पलक ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, खुले बाल और रंग-बिरंगे हैंडमेड बैग से पूरा किया। फैंस उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। पलक ने फैशन वीक के दूसरे दिन ‘एनआईएफ ग्लोबल प्रेजेंट्स द रनवे’ शो में हिस्सा लिया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी ने फिल्म ‘द भूतनी’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। अब वे फिल्म ‘रोमियो एस3’ में एक पत्रकार की भूमिका निभाते नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

पलक तिवारी टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बड़ी बेटी हैं। वह सोशल मीडिया और मीडिया में अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खबरों के मुताबिक पलक अभिनेता इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं, हालांकि पलक ने इसे केवल दोस्ती बताया है।

also read: The Bads of Bollywood: समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका पर…

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी