Saturday, August 15, 2026

दिल्ली लोन योजना: दीपावली से पहले दिल्ली के छोटे उद्योगपतियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार देगी 10 करोड़ तक लोन बिना संपत्ति गिरवी रखे

by Neha
दिल्ली लोन योजना: दीपावली से पहले दिल्ली के छोटे उद्योगपतियों के लिए खुशखबरी, रेखा गुप्ता सरकार देगी 10 करोड़ तक लोन बिना संपत्ति गिरवी रखे

दिल्ली लोन योजना: बिना संपत्ति गिरवी रखे छोटे और लघु उद्योगों को 10 करोड़ तक का लोन मिलेगा। रेखा गुप्ता ने बताया, इससे व्यवसायों को बढ़ावा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

दिल्ली लोन योजना: दिल्ली में छोटे, सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के सहयोग से एक नई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत अब उद्यमी 10 करोड़ रुपये तक का लोन बिना किसी संपत्ति गिरवी रखे आसानी से ले सकेंगे। यह योजना दिल्ली सरकार और क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) के बीच साझेदारी के तहत लागू की जाएगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का मकसद छोटे कारोबारियों को बैंकिंग प्रक्रिया में आसानी देना और उनके व्यवसाय को विस्तार देना है। योजना में बैंक को लोन पर 95% तक की गारंटी मिलेगी, जिसमें 75% CGTMSE और 20% दिल्ली सरकार द्वारा दी जाएगी। इससे बैंक बिना जोखिम के छोटे उद्यमियों को लोन देने में सहज होंगे।

also read: दिल्ली को जल्द मिलेगा नया सचिवालय, एक ही छत के नीचे होंगे सभी सरकारी विभाग

इस योजना के तहत छोटे उद्योगों को 10 करोड़ रुपये तक लोन मिलेगा, जबकि सूक्ष्म उद्योगों को 5 लाख रुपये तक की सुविधा उपलब्ध होगी। यह योजना निर्माण, सेवाएं, खुदरा व्यापार और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को कवर करेगी।

वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए प्रारंभिक 5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिसे भविष्य में 50 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

यह योजना दिल्ली के छोटे और लघु उद्यमियों के लिए दीपावली से पहले बड़ी सौगात साबित होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और वे नए अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी