Wednesday, September 2, 2026

टीम इंडिया के कोच ने पाकिस्तान से मुकाबले पर तोड़ी चुप्पी, बोले- BCCI का एक फैसला काफी है।

by editor
टीम इंडिया के कोच ने पाकिस्तान से मुकाबले पर तोड़ी चुप्पी, बोले- BCCI का एक फैसला काफी है।

BCCI : एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

BCCI ,ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह दोनों टीमों का पहला मुकाबला होगा। इस मैच को लेकर भारत में विरोध तेज है और कई लोग इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी और साफ कहा कि निर्णय पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर निर्भर है।

कोच कोटक ने कहा कि खिलाड़ी केवल खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उनका लक्ष्य पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है और टीम उसी पर फोकस कर रही है।

भारत में विरोध और आलोचना
पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर देशभर में विरोध देखने को मिल रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर ने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। इसका असर खेलों पर भी पड़ा है—पाकिस्तान की हॉकी टीम ने भारत में एशिया कप खेलने से इनकार कर दिया था।

सोशल मीडिया पर BCCI की आलोचना जारी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो, जिसमें वे पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाते नजर आए, भी विवाद का कारण बना। इस घटना के बाद विरोध और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मैच के लिए टिकट बिक्री अभी तक 50% से भी कम रही है।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है