Saturday, April 18, 2026

नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों पर कही ये बात

by Neha
नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों पर कही ये बात

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अपने पति और परिवार को इन बातों से दूर रखें। पढ़ें उनका इमोशनल बयान और सफाई।

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पोस्ट के बाद उठ रही तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सिंगर ने स्पष्ट किया कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर फैल रही बातें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।

नेहा ने सोशल मीडिया पर की सफाई

सोमवार को नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह फिलहाल काम, जिम्मेदारियों और रिश्तों से थोड़ा ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने पैपराजी से भी अनुरोध किया कि उनकी तस्वीरें ना ली जाएं। हालांकि, इस पोस्ट के बाद मीडिया और फैंस में अफवाहें फैल गईं कि नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही।

नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों पर कही ये बात

नेहा का लंबा चौड़ा बयान

इसके बाद नेहा ने एक लंबा पोस्ट शेयर करके सब कुछ साफ कर दिया। उन्होंने लिखा कि उनके पति और परिवार को इस विवाद में न घसीटा जाए। उन्होंने कहा, “वे सबसे अच्छे लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं और मैं जो कुछ भी हूं, उनकी सपोर्ट की वजह से हूं। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें इन अफवाहों से दूर रखेंगे।”

also read: ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले अहान शेट्टी का इमोशनल पोस्ट,…

नेहा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल होने की गलती भी स्वीकार की और कहा, “मीडिया बहुत अच्छे से जानता है कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है। अब से मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई कमेंट नहीं करुंगी। लेकिन चिंता मत करो, मैं जल्दी ही धमाके के साथ वापस आऊंगी। बहुत सारा प्यार।”

नेहा कक्कड़ की बातों का असर

इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करने की बाढ़ आ गई। नेहा ने स्पष्ट किया कि उनकी इमोशनल पोस्ट सिर्फ उनकी भावनाओं का हिस्सा थी, न कि किसी तलाक या अलगाव की पुष्टि।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा