Tuesday, September 8, 2026

KBC 17: अमिताभ बच्चन तक पहुंचना अब पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण, शो में किए गए 6 बड़े बदलाव

by editor
KBC 17: अमिताभ बच्चन तक पहुंचना अब पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण, शो में किए गए 6 बड़े बदलाव

टीवी के पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का 17वां सीजन शुरू हो चुका है, जहां होस्ट अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने खास अंदाज़ से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार शो में सिर्फ बिग बी का अंदाज़ ही नहीं, बल्कि फॉर्मेट में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो खासतौर पर कंटेस्टेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

KBC : पिछले 25 वर्षों से दर्शकों का प्यार बटोरने वाले इस शो में इस सीजन नए ट्विस्ट जोड़े गए हैं। इनमें पहले सवाल की इनामी राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी गई है। पहले पड़ाव की रकम 10,000 से बढ़कर 25,000 रुपये और दूसरे पड़ाव की राशि 3.20 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।

लाइफलाइन में अब सिर्फ तीन विकल्प हैं—‘ऑडियंस पोल’ और ‘50:50’ के साथ नई लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ जोड़ी गई है, जो सवाल से जुड़ा एक क्लू देती है। शो की सिल्वर जुबली के मौके पर हॉट सीट का रंग भी काले से बदलकर सिल्वर कर दिया गया है।

हॉट सीट तक पहुंचने के नियम भी बदले हैं। अब ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड जीतने वाले दो कंटेस्टेंट के बीच अतिरिक्त ‘जल्दी 5’ राउंड होगा, जिसमें जीतने वाला ही अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का मौका पाएगा।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?