Sunday, August 16, 2026

Kapil Sharma: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी

by editor
Kapil Sharma: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने और  Kapil Sharma के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर एक महीने में दो बार हुई फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने बताया कि मौजूदा घटनाओं में एक अंतरराष्ट्रीय गैंग का नाम सामने आ रहा है, हालांकि अभी तक इसके ठोस सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि Kapil Sharma की सुरक्षा इस स्तर तक बढ़ा दी गई है कि उनकी जान को कोई खतरा न हो, साथ ही उनकी सुरक्षा समीक्षा भी जारी है।

कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बारे में कहा कि कई लोग इस तरह की धमकियां देते हैं और फिलहाल जांच हो रही है कि कथित ऑडियो मैसेज कितना सही है। यह ऑडियो मैसेज बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर का बताया जा रहा है, जिसमें Kapil Sharma द्वारा शो के पहले एपिसोड में सलमान खान को बुलाने पर नाराज़गी जताई गई थी और धमकी दी गई थी कि “जो सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा।”

Kapil Sharma के कैफे पर 10 जुलाई को पहली बार फायरिंग हुई थी, जबकि दूसरी घटना 7 अगस्त को हुई। इन घटनाओं और धमकियों को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी