Sunday, April 19, 2026

हरियाणा शहरी स्वास्थ्य मिशन: शहरी गरीबों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव

by Neha
हरियाणा शहरी स्वास्थ्य मिशन: शहरी गरीबों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव

हरियाणा शहरी स्वास्थ्य मिशन शहरी गरीबों के लिए सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। 12 प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए UPHCs और आयुष्मान आरोग्य मंदिर नागरिकों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य मिशन (Urban Health Mission) द्वारा शुरू की गई 12 प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ शहरी गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इस मिशन के तहत अब राज्य में 107 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHCs) और 165 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAMs) सक्रिय हैं।

मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी व्यक्ति को गरीबी या स्थान परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न होना पड़े। सभी UPHCs और UAAMs को अपग्रेड कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में परिवर्तित किया गया है, जहाँ नागरिकों को 12 प्रकार की व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इन सेवाओं में शामिल हैं:

  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं

  • परिवार नियोजन

  • संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों का प्रबंधन

  • दंत चिकित्सा और नेत्र देखभाल

  • मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

  • वृद्धों के लिए पलियेटिव देखभाल

  • आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं

also read: हरियाणा सरकार ने गणमान्य व्यक्तियों को गार्ड-ऑफ-ऑनर देने…

आरती सिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जो जून 2013 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुरू हुआ, शहरी गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। इसका लक्ष्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले, दिहाड़ी मजदूर, निर्माण कार्य में लगे कर्मी, रिक्शा चालक, कचरा बीनने वाले और अन्य कमजोर वर्गों तक सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियमित आउटरीच गतिविधियों, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु देखभाल, मुफ्त दवाइयों, नैदानिक सेवाओं और योग एवं टेली-कंसल्टेशन जैसी सेवाओं के माध्यम से समुदाय को जागरूक कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, कुछ केंद्रों को स्पेशलिस्ट शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया गया है, ताकि नागरिकों को अपने घर के पास विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध हो सके।

आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार और शहरी स्वास्थ्य मिशन प्रदेश को स्वस्थ, मजबूत और समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार का लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचे, खासकर शहरी गरीब और कमजोर वर्गों तक।

हरियाणा सरकार ने शहरी गरीब आबादी के लिए सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया मानक स्थापित किया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध सेवाओं के समान स्तर का है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा