Friday, August 28, 2026

Harvindra Kalyan : हरियाणा विधानसभा का बनेगा नया भवन

by editor
Harvindra Kalyan : हरियाणा विधानसभा का बनेगा नया भवन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष Harvindra Kalyan ने कैथल में सुशासन दिवस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले समय में विधानसभा के सदस्यों की संख्या बढ़ने वाली है और उस हिसाब से विधानसभा का आकार अभी छोटा है। सीटिंग व्यवस्था को देखते नया भवन बनाने की आवश्यकता है। इस विषय को आगे बढ़ाया हुआ है। नया विधानसभा भवन बनाने के लिए यू.टी. चंडीगढ़ प्रशासन से जमीन की मांग की गई है। आने वाले वर्षों में हरियाणा विधानसभा का नया भवन तैयार होगा।

Harvindra Kalyan ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरे देश में जल्द शुरू होने वाली है। परिसीमन के बाद नॉर्म्स के अनुसार विधानसभा क्षेत्र की संख्या में वृद्धि हो सकती है। जिससे हरियाणा के सभी क्षेत्र का अच्छा प्रतिनिधित्व हो सकेगा।

Harvindra Kalyan ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरा देश सुशासन दिवस मना रहा है। भारत देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हम सभी को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि हमारा देश एक विकसित देश की श्रेणी में शामिल हो सके । पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम