Sunday, August 23, 2026

Gold Price Prediction: सोने में 36% तक उछाल की संभावना, 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है भाव

by Neha
Gold Price Prediction: सोने में 36% तक उछाल की संभावना, 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है भाव

Gold Price Prediction: UBS रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमत में 36% तक उछाल संभव, 2026 तक 5500 डॉलर प्रति औंस और भारत में 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है भाव।

Gold Price Prediction: सोने की कीमतों में हाल ही में आई गिरावट के बावजूद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने पीली धातु को लेकर एक बड़ा अनुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है और इसमें करीब 36% तक का उछाल संभव है।

2026 के अंत तक 5500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है सोना

UBS की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2026 के अंत तक 5500 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकता है। यह मौजूदा स्तर से लगभग 36% अधिक है।

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि अगर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता या कर्ज संकट बढ़ता है, तो सोने की कीमत 7200 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकती है।

हालिया गिरावट के बाद भी मजबूत रिकवरी की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, सोना अपने हालिया उच्च स्तर से लगभग 28% तक गिर चुका है। हालांकि, UBS का कहना है कि यह गिरावट अस्थायी है और लंबी अवधि में सोना फिर से मजबूती दिखा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, खासकर चीन और उज्बेकिस्तान जैसे देशों द्वारा, सोने को मजबूत सपोर्ट दे रही है।

also read: Tomato Price Hike: टमाटर 70 रुपये पार, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जल्द मिल सकती है राहत

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से मिला सपोर्ट

UBS के अनुसार, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए लगातार सोने की खरीद कर रहे हैं। अनुमान है कि 750 से 1000 मीट्रिक टन तक की खरीदारी बाजार को मजबूत समर्थन दे सकती है। इसके अलावा, गोल्ड ETF में हालिया आउटफ्लो के बावजूद कीमतों में गिरावट पर निवेशकों की नई खरीदारी मांग को बढ़ा सकती है।

ब्याज दरों में कटौती से मिल सकता है और फायदा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जैसे ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व आर्थिक मंदी के संकेतों के चलते ब्याज दरों में कटौती करेगा, सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है। कम ब्याज दरों के माहौल में निवेशक फिर से सोने की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे मांग और कीमत दोनों बढ़ने की संभावना है।

भारत में कीमत 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक संभव

UBS के अनुमान के अनुसार, यदि सोने में 36% की बढ़ोतरी होती है, तो भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1,95,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक पहुंच सकती है। फिलहाल घरेलू बाजार में सोने की औसत कीमत लगभग 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा