Sunday, August 23, 2026

Flipkart GOAT Sale 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम अप्लायंसेस तक हर प्रोडक्ट पर भारी छूट, 4 जुलाई से होगी शुरुआत

by Neha
Flipkart GOAT Sale 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम अप्लायंसेस तक हर प्रोडक्ट पर भारी छूट, 4 जुलाई से होगी शुरुआत

Flipkart GOAT Sale 2026 4 जुलाई से शुरू, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस पर भारी छूट। Amazon Prime Day से टक्कर, बैंक ऑफर्स से अतिरिक्त बचत।

Flipkart GOAT Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने वाली है। फ्लिपकार्ट अपनी बहुप्रतीक्षित GOAT Sale 2026 लेकर आ रही है, जो 4 जुलाई से शुरू होगी। इस सेल में ग्राहकों को हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।

हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे ऑफर्स

फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन, कूलर, पंखे, ब्लूटूथ स्पीकर, फर्नीचर, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स समेत लगभग सभी कैटेगरी के आइटम्स पर आकर्षक छूट दी जाएगी। इसके अलावा, टू-व्हीलर खरीदने पर भी ग्राहकों को बचत का मौका मिल सकता है, जिससे यह सेल और भी खास बन जाती है।

also read: boAt Airdopes ProClip भारत में लॉन्च, कंपनी ने पेश किए…

Plus और Black यूजर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस

फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि Flipkart Plus और Black सब्सक्राइबर्स को इस सेल का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा, जिससे वे आम ग्राहकों से पहले डील्स का फायदा उठा सकेंगे। कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी लाइव की है, जिसमें सेल में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स की झलक दिखाई गई है।

बैंक ऑफर्स से अतिरिक्त छूट

इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने ICICI बैंक, BOBCARD और HSBC के साथ साझेदारी की है। इन बैंकों के कार्डधारकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की संभावना है। अन्य बैंक ऑफर्स और कैशबैक की जानकारी सेल शुरू होने के करीब और स्पष्ट की जाएगी।

Amazon Prime Day से टक्कर

फ्लिपकार्ट की यह सेल Amazon Prime Day Sale के साथ ही आयोजित हो रही है। अमेजन की सेल भी 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी, जिसमें प्रीमियम स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन की सेल में सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा और आईफोन 17 प्रो मैक्स जैसे हाई-एंड डिवाइसेस पर 30,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा