Monday, May 11, 2026

French Open 2025: कार्लोस एलकराज ने खिताब जीता, एकल विजेता को IPL से भी बड़ा इनाम मिला

by editor
French Open 2025: कार्लोस एलकराज ने खिताब जीता, एकल विजेता को IPL से भी बड़ा इनाम मिला

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस एलकराज ने French Open 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पेरिस के रोलां गैरां के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेले गए पुरुष एकल फाइनल में उन्होंने इटली के जैनिक सिनर को 5 घंटे 29 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में मात दी। एलकराज ने लगातार दूसरे साल फ्रेंच ओपन का मेन्स सिंगल्स टाइटल जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है।

दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी, स्पेन के कार्लोस एलकराज ने French Open 2025 के ऐतिहासिक फाइनल में इटली के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। यह मुकाबला फ्रेंच ओपन के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल रहा, जो पूरे पांच सेट तक चला और 5 घंटे 29 मिनट में समाप्त हुआ। एलकराज ने 4-6, 6-7 (4), 6-4, 7-6 (3), 7-6 (2) से जीत दर्ज की।

इस जीत के लिए एलकराज को पुरस्कार स्वरूप 2.55 लाख यूरो (लगभग 25 करोड़ रुपये) मिले, जो कि IPL 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिले 20 करोड़ रुपये से 5 करोड़ अधिक हैं। फाइनल में हारने वाले सिनर को करीब 12 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। महिला वर्ग में भी समान पुरस्कार राशि दी गई है।

8 जून, रविवार को फिलिप चैटरियर कोर्ट पर हुए इस महामुकाबले में एलकराज को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला। उन्होंने लगातार दूसरे साल फ्रेंच ओपन का मेन्स सिंगल्स खिताब जीता है। सिनर पहली बार फाइनल में पहुंचे थे। एलकराज के अब तक के करियर में यह दूसरा फ्रेंच ओपन (2024, 2025), दो विंबलडन (2023, 2024) और एक यूएस ओपन (2022) खिताब है।

मैच के अंतिम और निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया। सेट 5-5 और फिर 6-6 की बराबरी पर पहुंचा, जिसके बाद टाई ब्रेकर में एलकराज ने बाज़ी मारी और खिताब जीत लिया।

इससे पहले सेमीफाइनल में सिनर ने नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराया था, जबकि एलकराज ने लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि मुसेट्टी चोट के चलते मैच छोड़ने को मजबूर हुए थे, उस समय एलकराज 4-6, 7-6 (3), 6-0, 2-0 से आगे थे।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी