Monday, August 31, 2026

DELHI WEATHER :आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जबकि यूपी और बिहार में लू का कहर बरकरार।

by editor
DELHI WEATHER :आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जबकि यूपी और बिहार में लू का कहर बरकरार।

DELHI WEATHER: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही आंशिक बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश की चेतावनी दी गई है।

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को तेज़ हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि रविवार को फिर से तेज धूप देखने को मिली। अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और बताया है कि अगले पांच दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

इसके अलावा आज, 12 मई को जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 से 15 मई के बीच मध्य महाराष्ट्र में भी बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के लिए तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में बारिश और गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

12 से 15 मई तक छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में 13 से 15 मई के बीच तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 15 मई को कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है।

अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ हवाएं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले चार दिनों तक बारिश होगी, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 14 मई के बीच भारी बारिश का अनुमान है। खासतौर पर 13 और 14 मई को अरुणाचल, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

मेघालय में ओलावृष्टि का खतरा
13 मई को मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

तापमान में बढ़ोतरी और लू का असर
उत्तर-पश्चिम भारत और गुजरात में अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि मध्य भारत में यह वृद्धि 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है।

12 से 15 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। इसी अवधि में गंगा के मैदानी इलाकों में, 13-14 मई को झारखंड में, 13 से 15 मई तक ओडिशा में और 15 से 17 मई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू पड़ने की आशंका है। 12 मई को झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और त्रिपुरा में गर्म मौसम बना रहेगा।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है