Saturday, April 18, 2026

DELHI WEATHER : दिल्ली में तेज धूप के बाद एक बार फिर आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। भारी बारिश का अलर्ट जारी।

by editor
DELHI WEATHER : दिल्ली में तेज धूप के बाद एक बार फिर आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। भारी बारिश का अलर्ट जारी।

DELHI WEATHER  : मंगलवार को दिल्लीवासियों को जहां दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ा, वहीं रात को कई इलाकों में तेज बारिश ने मौसम को बदल दिया। अब मौसम विभाग ने फिर से राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में भी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मानसून पहुंचने के बावजूद अभी भी लोग बारिश की बाट जोह रहे हैं।

दिल्ली का हाल:
वीकेंड पर हुई झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को राजधानी में तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी थी। हालांकि रात को कुछ हिस्सों में जोरदार और कुछ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 9 से 14 जुलाई तक बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37°C रहा, जो बुधवार को गिरकर 34°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रह सकता है। अगले 24 घंटों में तापमान और गिर सकता है।

इन राज्यों में बारिश के आसार:
मॉनसून पूरे देश में सक्रिय हो चुका है, लेकिन जुलाई में दिल्ली में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी 9-10 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश:
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग ने यहां अगले 6 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी भारी बारिश के संकेत हैं।

10 अन्य राज्यों का पूर्वानुमान:
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 14 जुलाई के बीच भारी वर्षा का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 11 से 14 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।


देशभर में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे कई इलाकों में राहत की बारिश हो रही है, जबकि कुछ राज्यों को अब भी वर्षा का इंतजार है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा