Monday, August 31, 2026

DELHI NEWS : मौसम विभाग ने 7 से 11 मई के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और तूफान की आशंका जताई

by editor
DELHI NEWS : मौसम विभाग ने 7 से 11 मई के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और तूफान की आशंका जताई

DELHI NEWS  : मौसम विभाग ने 7 से 11 मई के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और तूफान की आशंका जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने पूरे देश में आंधी, तूफान और बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि के कारण लू चल सकती है। 7 से 11 मई तक उत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि राजस्थान के 22 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 7 और 8 मई को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है