Tuesday, September 1, 2026

DELHI NEWS : दिल्ली में कांवड़ यात्रियों को अब सभी जरूरी अनुमतियां एक ही स्थान से मिलेंगी, सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली में कांवड़ यात्रियों को अब सभी जरूरी अनुमतियां एक ही स्थान से मिलेंगी, सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है।

DELHI NEWS : दिल्ली में सावन माह की कांवड़ यात्रा के लिए सरकार ने इस बार खास तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर व्यवस्था को और सरल व पारदर्शी बनाने के लिए तीन अहम बदलाव किए गए हैं। मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि अब कांवड़ सेवा समितियों को सरकार की सहायता राशि सीधे उनके खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाएगी, जिससे बीच में कोई बिचौलिया नहीं रहेगा। इसके अलावा, शिविरों को टेंट और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने के लिए अब टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी।

कांवड़ शिविरों के संचालन को और आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत आयोजकों को सभी जरूरी अनुमतियां एक ही जगह से मिल जाएंगी। यह कदम प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर कांवड़ियों की सेवा में तेजी लाने में मदद करेगा।

सरकार ने शिविरों को 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की है और बिजली मीटर की स्थापना के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट को घटाकर मात्र 25 प्रतिशत कर दिया गया है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि हर साल लाखों कांवड़िए दिल्ली से गुजरते हैं और सरकार का उद्देश्य है कि उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें, इसलिए सभी पंजीकृत शिविरों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है