Sunday, August 16, 2026

दीपिका पादुकोण और फराह खान के बीच अनबन, 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कसा था तंज, इंस्टाग्राम पर हुआ अनफॉलो

by Neha
दीपिका पादुकोण और फराह खान के बीच अनबन, 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कसा था तंज, इंस्टाग्राम पर हुआ अनफॉलो

दीपिका पादुकोण और फराह खान के बीच इंस्टाग्राम अनफॉलो की खबरें तेज, फराह ने दीपिका की 8 घंटे की शूटिंग डिमांड पर किया तंज, जानिए दोनों के रिश्ते में आई दरार की वजह।

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता फराह खान के बीच चल रही अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके रिश्ते में दरार की संभावना पर चर्चा शुरू हो गई है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत फराह खान की सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था, लेकिन अब दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं।

फराह खान ने दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर किया था तंज

फराह खान ने कुछ समय पहले दीपिका की कथित 8 घंटे की शूटिंग डिमांड पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा था। अपने यूट्यूब व्लॉग में, फराह के कुक दिलीप ने उनसे पूछा कि दीपिका कब उनके शो में आएंगी। इसके जवाब में फराह ने कहा, “दीपिका अब सिर्फ 8 घंटे शूटिंग करती हैं, इसलिए उनके पास शो में आने का समय नहीं है।” यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अफवाहों को हवा दी कि दीपिका की मांगों के चलते उनके और फराह के बीच खटास है।

also read: एनिमल पार्क रिलीज डेट अपडेट: रणबीर कपूर ने जन्मदिन पर…

दीपिका पादुकोण को बड़ी फिल्मों से बाहर किया गया

हाल ही में दीपिका पादुकोण को दो बड़े प्रोजेक्ट्स ‘कल्कि 2898 एडिटी’ और ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया गया। इस खबर के बाद उनके 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड, फीस बढ़ाने और प्रॉफिट शेयरिंग की मांग की अफवाहें भी फैलने लगीं। हालांकि, इन मांगों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, फराह खान ने दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह दोनों को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है, जबकि रणवीर अभी भी फराह को फॉलो करते हैं।

क्या है दोनों के बीच अनबन का कारण?

अब फैंस और मीडिया इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या दीपिका और फराह के बीच पुराने रिश्ते में खटास आ गई है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी