Saturday, April 18, 2026

एनिमल पार्क रिलीज डेट अपडेट: रणबीर कपूर ने जन्मदिन पर दिया बड़ा अपडेट

by Neha
एनिमल पार्क रिलीज डेट अपडेट: रणबीर कपूर ने जन्मदिन पर दिया बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन पर लाइव बातचीत में एनिमल पार्क की रिलीज डेट का बड़ा अपडेट दिया। जानें कब शुरू होगी एनिमल पार्क की शूटिंग और रणबीर की अन्य फिल्मों ब्रह्मास्त्र 2, लव एंड वॉर और रामायण के बारे में भी ताजा खबरें।

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां साझा कीं, जिसमें सबसे खास थी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल पार्क।

रणबीर की फिल्म एनिमल 2023 में रिलीज़ हुई थी, जिसे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बनाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा भी पहले ही हो चुकी है। रणबीर ने अपने जन्मदिन पर लाइव बातचीत में एनिमल पार्क की रिलीज़ डेट को लेकर बड़ी जानकारी दी।

also read: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एडवांस बुकिंग: Day 1 में…

रणबीर कपूर ने बताया कि एनिमल पार्क की शूटिंग 2027 में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा ने उनके साथ फिल्म के आइडिया, कैरेक्टर और म्यूजिक पर बातचीत की है और यह प्रोजेक्ट बेहद “क्रेजी” होगा। इस फिल्म में रणबीर दोहरी भूमिका निभाएंगे, यानी हीरो और विलेन दोनों होंगे, जो इस फिल्म को उनके लिए एक एक्साइटिंग अनुभव बनाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

रणबीर कपूर की अन्य आने वाली फिल्में: ब्रह्मास्त्र 2 और लव एंड वॉर

रणबीर ने अपनी अन्य फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी। उनकी फिल्म लव एंड वॉर, जिसमें उनकी पत्नी आलिया भट्ट और अभिनेता विकी कौशल मुख्य भूमिका में हैं, अगले साल रिलीज़ होगी। यह फिल्म मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित है।

वहीं, ब्रह्मास्त्र 2 का स्क्रीनप्ले अभी लिखा जा रहा है, जिसे निर्देशक अयान मुखर्जी तैयार कर रहे हैं। रणबीर ने कहा कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जिससे दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

रणबीर कपूर की भूमिका फिल्म रामायण में

इसके अलावा, रणबीर कपूर रामायण नामक पौराणिक फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि सई पल्लवी मां सीता का किरदार निभाएंगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा