Sunday, August 23, 2026

Brain Health: B12 नॉर्मल होने पर भी हो सकता है नसों और याददाश्त पर असर, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा

by Neha
Brain Health: B12 नॉर्मल होने पर भी हो सकता है नसों और याददाश्त पर असर, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा

Brain Health: नई रिसर्च में सामने आया है कि सामान्य विटामिन B12 लेवल होने के बावजूद दिमाग और नसों पर असर पड़ सकता है। एक्टिव B12 की कमी से याददाश्त और नर्व फंक्शन प्रभावित हो सकते हैं।

Brain Health: नई रिसर्च में विटामिन B12 को लेकर एक अहम और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अब तक माना जाता था कि ब्लड टेस्ट में B12 का सामान्य स्तर होने पर शरीर पूरी तरह स्वस्थ होता है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा हमेशा सही नहीं है।

एक्टिव B12 की कमी से बढ़ सकती हैं दिक्कतें

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई इस स्टडी में पाया गया कि कई बुजुर्गों में कुल B12 लेवल सामान्य होने के बावजूद ब्रेन फंक्शन और नर्व सिस्टम पर असर देखा गया। असली फर्क “एक्टिव B12” के स्तर में पाया गया, जिसे शरीर सीधे उपयोग करता है।

also read: Tips for Comfortable Sleep: रात में नहीं आती नींद? अपनाएं…

सोचने और याद रखने की क्षमता पर असर

शोध में शामिल कई लोगों में सोचने की गति धीमी पाई गई और विजुअल प्रोसेसिंग भी कमजोर नजर आई। इसके अलावा, दिमाग की नसों की प्रतिक्रिया भी सामान्य से कम पाई गई, जिससे मानसिक कार्यक्षमता प्रभावित हुई।

ब्रेन स्कैन में भी मिले संकेत

ब्रेन इमेजिंग के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों में एक्टिव B12 कम था, उनके दिमाग में व्हाइट मैटर लीजन अधिक थे। यह हिस्सा दिमाग के विभिन्न भागों के बीच संदेशों के आदान-प्रदान में अहम भूमिका निभाता है। इन बदलावों को स्ट्रोक, डिमेंशिया और मानसिक गिरावट से जोड़ा जाता है।

क्यों जरूरी है एक्टिव B12?

विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, नसों को स्वस्थ रखने और डीएनए निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर की इसे अवशोषित करने की क्षमता कम हो सकती है। कुछ दवाइयां, पाचन समस्याएं और शाकाहारी आहार भी इसकी कमी का कारण बन सकते हैं।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा