Tuesday, September 1, 2026

AAP के विनीत धीर बने जालंधर के नए मेयर, पार्टी ने जीत का किया दावा

by editor

पंजाब के जालंधर नगर निगम से बड़ी खबर आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद विनीत धीर को जालंधर नगर निगम का नया मेयर चुन लिया गया है। इसके अलावा, बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों को सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को उनके पदभार की जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

सीएम मान ने दी शुभकामनाएं

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार जालंधर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार की प्राथमिकता है प्रदेश के शहरों का विकास और उनका मॉर्डनाइजेशन करना है।

ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न

जैसे ही तीनों नामों की घोषणा हुई, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस भवन के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाने लगे। नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और पार्टी की जीत की खुशी मनाई गई।

अब होगा जालंधर का विकास

AAP पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने तीनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब जालंधर के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है, और अब जालंधर एक नई दिशा में विकास करेगा।

पार्टी ने किया जीत का दावा

अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर की जनता ने नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को निर्णायक जनादेश दिया, जिससे पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर मिल सके। उन्होंने जालंधर की जनता का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है