Saturday, April 18, 2026

गुजरात: भावनगर के नारी गांव में 10 जनवरी को AAP की परिवर्तन सभा, नेताओं में इसुदान गढ़वी, चैतर वसावा और अन्य शामिल

by Neha
गुजरात: भावनगर के नारी गांव में 10 जनवरी को AAP की परिवर्तन सभा, नेताओं में इसुदान गढ़वी, चैतर वसावा और अन्य शामिल

गुजरात: आम आदमी पार्टी 10 जनवरी 2026 को भावनगर के नारी गांव में परिवर्तन सभा का आयोजन कर रही है। इस सभा में इसुदान गढ़वी, चैतर वसावा, गोपाल इटालिया समेत पार्टी का संपूर्ण नेतृत्व मौजूद रहेगा।

गुजरात: राज्य में जनता की आवाज बन चुकी आम आदमी पार्टी हर कोने-कोने में जाकर लोगों की समस्याएं जानने का प्रयास कर रही है। जनता तक पहुंचने, उनकी परेशानियों को समझने और उनके समाधान की दिशा में काम करने के लिए अलग-अलग जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। सूरत में परिवर्तन सभा को शानदार प्रतिसाद मिलने के बाद अब आम आदमी पार्टी भावनगर जिले में परिवर्तन सभा का आयोजन करने जा रही है।

also read: AAP विधायक चैतार वसावा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना,…

इस परिवर्तन सभा के लिए सभी को आमंत्रित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष ब्रिजराज सोलंकी ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे भावनगर जिले के नारी गांव, मढूली के पास आम आदमी पार्टी की परिवर्तन सभा आयोजित की जाएगी। इस परिवर्तन सभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया, डेडियापाड़ा के विधायक चैतर वसावा, जामजोधपुर के विधायक हेमंत खवा सहित प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजुभाई सोलंकी सहित पार्टी का संपूर्ण प्रदेश नेतृत्व उपस्थित रहेगा।

उन्होंने भावनगर जिले सहित नारी गांव की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर किसानों की लड़ाई में सहभागी बनें। अपने हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ते हुए आम आदमी पार्टी से जुड़ें और इन भ्रष्टाचारियों को करारा जवाब दें। मैं भी आ रहा हूं, आप भी आइए।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा