Google का Advanced Protection फीचर Android यूजर्स को स्कैम, हैकिंग और फिशिंग अटैक से बचाता है। जानें इसे ऑन करने का आसान तरीका और इसके फायदे।
गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ‘Advanced Protection’ नाम का एक नया सेफ्टी फीचर पेश किया है। यह फीचर खतरनाक वेबसाइट्स, स्कैम कॉल्स और साइबर अटैक्स को ऑटोमैटिक तरीके से पहचानकर ब्लॉक करने में मदद करता है।
इसका मुख्य उद्देश्य यूजर्स को डिजिटल फ्रॉड, फिशिंग अटैक और अनचाहे मैसेज या कॉल से सुरक्षित रखना है।
क्या है Advanced Protection फीचर?
Advanced Protection गूगल के सिक्योरिटी सिस्टम का एक हिस्सा है, जो क्रोम, गूगल मैसेज और फोन ऐप्स के जरिए सुरक्षा प्रदान करता है। यह संदिग्ध वेबसाइट्स और लिंक को पहचानकर यूजर को अलर्ट देता है और उन्हें ब्लॉक भी कर सकता है।
इसके अलावा यह फीचर स्कैम और स्पैम मैसेज को भी पहचानकर रोकता है। साथ ही, सुरक्षा कारणों से डिवाइस को असुरक्षित 2G नेटवर्क से भी कनेक्ट नहीं होने देता।
also read: Huawei MatePad Pro Max: 13.2-इंच OLED डिस्प्ले और…
एंड्रॉयड फोन में Advanced Protection कैसे ऑन करें?
अपने एंड्रॉयड डिवाइस में इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- फोन की Settings खोलें
- Security & Privacy सेक्शन में जाएं
- Other settings में Advanced Protection पर टैप करें
- Device Protection ऑप्शन चुनें
- Turn On पर क्लिक करें
- डिवाइस रीस्टार्ट करने का ऑप्शन आए तो अनुमति दें
इसके अलावा आप Google ऐप के जरिए भी इसे ऑन कर सकते हैं।
Advanced Protection कैसे बंद करें?
अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं तो:
- Settings में जाएं
- Security & Privacy > Advanced Protection खोलें
- Device Protection को ऑफ करें
- बायोमेट्रिक या PIN से पुष्टि करें
- जरूरत पड़ने पर डिवाइस रीस्टार्ट करें
क्यों जरूरी है यह फीचर?
आज के समय में बढ़ते साइबर क्राइम और ऑनलाइन स्कैम को देखते हुए यह फीचर बेहद जरूरी हो गया है। यह यूजर्स को बिना अनुमति डेटा चोरी, फिशिंग वेबसाइट्स और फर्जी कॉल्स से सुरक्षा देता है।