Amazon Great Summer Sale के दौरान Samsung के कई स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Samsung Galaxy S25 FE की है, जिस पर इस समय 10,000 रुपये से ज्यादा की छूट दी जा रही है।
अगर आपका बजट 50,000 रुपये से कम है और आप एक ऑल-राउंड परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील काफी बेहतर मानी जा रही है।
Samsung Galaxy S25 FE की कीमत और ऑफर
Samsung Galaxy S25 FE का 8GB + 128GB वेरिएंट, जिसकी MRP ₹59,999 है, वह अब Amazon पर लगभग ₹49,835 में उपलब्ध है। यानी करीब 17% की छूट मिल रही है।
Amazon Pay ICICI कार्ड के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹1,752 प्रति माह से होती है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना फोन देने पर कीमत ₹31,650 तक कम हो सकती है, जो डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।
also read: Android फोन में ‘Advanced Protection’ फीचर से बढ़ाएं…
Galaxy S25 FE के प्रमुख फीचर्स
Samsung Galaxy S25 FE एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:
- 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले
- Galaxy AI फीचर्स और Gemini Live इंटीग्रेशन
- 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट
- 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- 4900mAh बैटरी
- स्लिम 7.4mm डिजाइन
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जिसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
परफॉर्मेंस और गेमिंग
फोन में Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है। हालांकि हैवी गेमिंग यूजर्स के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प नहीं माना जाता।