Sunday, May 10, 2026

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

by Neha
Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

गर्मी में लाल चीटियों से परेशान हैं? जानें Red Ants Home Remedies – सफेद सिरका, दालचीनी, नींबू, नमक और पुदीना से घर में चीटियों को दूर रखने के आसान और सुरक्षित तरीके।

Red Ants Home Remedies: गर्मी के मौसम में घरों में लाल चीटियों का आना आम बात हो गई है। ये चींटियां किचन, ब्रेड, चीनी के डिब्बे और खाने-पीने की प्लेटों तक पहुंच सकती हैं। अगर इन्हें घर में घुसने का रास्ता मिल गया तो इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। बाजार के केमिकल वाले स्प्रे और पाउडर बच्चों, पालतू जानवरों और खाने-पीने की चीजों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प हैं।

1. सफेद सिरका

सफेद सिरका लाल चीटियों को भगाने का सबसे आसान तरीका है। चीटियां चलते समय रास्ते पर एक गंध छोड़ती हैं जिससे अन्य चीटियां उसी रास्ते पर चलती हैं। सिरका इस गंध को खत्म कर देता है और चीटियों की लाइन टूट जाती है।

उपयोग: आधा पानी और आधा सफेद सिरका स्प्रे बोतल में डालकर उन जगहों पर छिड़कें जहां चीटियां ज्यादा दिखाई देती हैं। दिन में एक या दो बार करने से असर दिखना शुरू हो जाएगा।

2. दालचीनी

दालचीनी की तेज खुशबू इंसानों को भले पसंद हो, लेकिन चीटियों को पसंद नहीं आती। इसकी गंध चीटियों के रास्ते बदलने पर मजबूर करती है।

उपयोग: दालचीनी पाउडर को चीटियों के रास्तों और बिल के पास छिड़कें। दालचीनी के तेल में रुई भिगोकर भी उन जगहों पर रखा जा सकता है।

also read: Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में…

3. नींबू और उसके छिलके

नींबू का खट्टापन और खुशबू भी चीटियों को दूर रखती है।

उपयोग: नींबू का रस चीटियों वाली जगहों पर डालें। नींबू के छिलके छोटे टुकड़ों में काटकर किचन के कोनों में रखें। पानी में नींबू का रस मिलाकर पोछा लगाने से भी फायदा होता है।

4. नमक और बेकिंग सोडा

नमक भी लाल चीटियों को रोकने का आसान तरीका है।

उपयोग: पानी में नमक मिलाकर गोल तैयार करें और चीटियों के रास्ते पर रखें। सुखा नमक या नमक-बेकिंग सोडा मिश्रण भी उनके आने-जाने वाले रास्तों पर डाल सकते हैं।

5. पुदीना

पुदीने की तेज खुशबू चीटियों को पसंद नहीं आती।

उपयोग: पुदीने की पत्तियां या पुदीना तेल उन जगहों पर रखें जहां चीटियां अधिक आती हैं। पुदीना तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्प्रे करने से भी असर मिलता है।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट