Tuesday, May 12, 2026

Netflix ने लॉन्च किया Clips: मोबाइल पर अब देखेंगे शॉर्ट वीडियो, रील्स जैसा एक्सपीरियंस

by Neha
Netflix ने लॉन्च किया Clips: मोबाइल पर अब देखेंगे शॉर्ट वीडियो, रील्स जैसा एक्सपीरियंस

Netflix ने लॉन्च किया Clips, मोबाइल ऐप पर अब देख सकते हैं फिल्मों और वेब सीरीज की शॉर्ट वीडियो क्लिप्स। रील्स जैसा अनुभव, अभी जानें कैसे काम करता है।

Netflix ने अपनी मोबाइल ऐप में नया वर्टिकल वीडियो फीड Clips लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब फिल्मों और वेब सीरीज की शॉर्ट क्लिप्स रील्स की तरह आसानी से देख सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर मोबाइल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और शुरुआत में इसे भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, पाकिस्तान, फिलिपींस और साउथ अफ्रीका में उपलब्ध कराया गया है। आने वाले महीनों में इसे बाकी देशों में भी रोल आउट किया जाएगा।

शॉर्ट वीडियो की बढ़ती डिमांड को देखते हुए Netflix ने यह कदम उठाया है। हालांकि, Clips में यूजर-जनरेटेड कंटेंट नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स की मूवीज और शोज़ की चुनिंदा क्लिप्स दिखाई जाएंगी। इससे यूजर को यह तय करने में मदद मिलेगी कि उन्हें कौन-सी फिल्म या वेब सीरीज पूरी देखनी है।

also read: iQOO Neo 10 नए Asphalt Black और Alpine White कलर में…

Clips फीचर की खासियत:

  • मोबाइल ऐप में एक डेडिकेटेड टैब में शॉर्ट क्लिप्स दिखेंगी।
  • पसंद आने पर यूजर पूरी फिल्म या सीरीज को वॉचलिस्ट में जोड़ सकता है।
  • भविष्य में पॉडकास्ट, लाइव प्रोग्रामिंग और अन्य कलेक्शन भी शामिल किए जाने की योजना है।
  • शॉर्ट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने का विकल्प भी मौजूद है।

Netflix पहले भी शॉर्ट वीडियो में एक्सपेरिमेंट कर चुकी है। 2018 में 30 सेकंड के वर्टिकल वीडियो प्रीव्यू पेश किए गए थे और 2021 में Fast Laughs लॉन्च हुआ था, जिसमें फनी क्लिप्स दिखाई जाती थीं। अब Clips के जरिए प्लेटफॉर्म शॉर्ट वीडियो के अपने सेगमेंट को और मजबूत कर रहा है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी