Saturday, April 18, 2026

‘द केरल स्टोरी 2’ टीजर हटाने की अफवाह पर मेकर्स का बड़ा बयान, कहा- झूठी और बेबुनियाद

by Versha
‘द केरल स्टोरी 2’ टीजर हटाने की अफवाह पर मेकर्स का बड़ा बयान, कहा- झूठी और बेबुनियाद

‘द केरल स्टोरी 2’ के टीजर को डिलीट करने की अफवाहें फैल रही थीं। मेकर्स ने स्पष्ट किया कि ये झूठी हैं और फिल्म का टीजर और ट्रेलर सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगे।

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही थीं कि इसे डिलीट कर दिया गया है। लेकिन मेकर्स ने इस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है और साफ किया है कि टीजर और ट्रेलर दोनों अब भी सभी ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

मेकर्स ने किया क्लियरिफिकेशन

सनशाइन पिक्चर्स ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “टीजर को हटाने या डिलीट करने की खबरें झूठी, बेबुनियाद और भ्रामक हैं। मामला अभी कोर्ट में है और किसी भी कोर्ट ने किसी कंटेंट को हटाने का आदेश नहीं दिया है। हमने कोई भी मटीरियल डिलीट नहीं किया है। टीजर और ट्रेलर दोनों हमारे ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगे।”

बयान में यह भी कहा गया कि मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म से अनुरोध है कि बिना वेरिफ़ाई की जानकारी फैलाने से बचें। “ऐसी अफवाहें केवल भ्रम पैदा करती हैं और जनता के बीच गलत संदेश देती हैं।”

also read: शाहिद कपूर: बैकग्राउंड डांसर से बॉलीवुड के टॉप स्टार तक…

टीजर से शुरू हुआ विवाद

‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। फिल्म के खिलाफ एक PIL भी दायर की गई, जिसमें कहा गया कि इसकी रिलीज से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। हालांकि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, “हम केरल राज्य के खिलाफ नहीं हैं। केरल भगवान का देश है और हम चाहते हैं कि वहां यह बुराई जल्द खत्म हो जाए। पहले फिल्म की आलोचना हुई कि 32,000 का आंकड़ा गलत है, लेकिन हमने इसे यूट्यूब वीडियो में स्पष्ट किया है।”

फिल्म की रिलीज़

हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म की आलोचना की थी। इसके बावजूद, ‘द केरल स्टोरी 2’ अब 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा