Saturday, July 25, 2026

गूगल क्रोम में छिपे ये स्मार्ट फीचर्स, स्क्रीनशॉट लेने और पेज ट्रांसलेट करने के आसान तरीके

by Neha
गूगल क्रोम में छिपे ये स्मार्ट फीचर्स, स्क्रीनशॉट लेने और पेज ट्रांसलेट करने के आसान तरीके

जानिए गूगल क्रोम के 4 हिडन और यूजफुल फीचर्स जैसे स्क्रीनशॉट, पासवर्ड मैनेजर, पेज ट्रांसलेशन और रीडिंग लिस्ट, जिनके बारे में 99% लोग नहीं जानते। आसान और सुरक्षित तरीके से ब्राउज़िंग को और स्मार्ट बनाएं।

बहुत कम लोगों को पता है कि गूगल क्रोम सिर्फ ब्राउज़िंग के लिए ही नहीं, बल्कि कई उपयोगी कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार लोग एक्सटेंशन्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई ऐसे फीचर्स क्रोम में पहले से ही मौजूद हैं, जिन्हें यूज करना आसान और सुरक्षित है। आइए जानते हैं गूगल क्रोम के कुछ हिडन और यूजफुल फीचर्स के बारे में।

1. पासवर्ड मैनेजर

आजकल हमारे पास कई ऑनलाइन अकाउंट्स होते हैं, जिनके पासवर्ड याद रखना मुश्किल हो जाता है। गूगल क्रोम का बिल्ट-इन पासवर्ड मैनेजर इस समस्या का आसान हल है। इसमें क्रॉस-डिवाइस सिंक जैसी फंक्शनलिटी मौजूद है, जिससे आप किसी भी डिवाइस पर अपने पासवर्ड सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकते हैं।

2. स्क्रीनशॉट फीचर

क्या आप जानते हैं कि गूगल क्रोम में स्क्रीनशॉट लेने का फीचर भी मौजूद है? यह डेवलपर टूल्स में छिपा होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए:

  • विंडोज में Ctrl + Shift + I दबाकर डेवलपर टूल्स खोलें।

  • इसके बाद Ctrl + Shift + P दबाएं, जिससे कमांड मेनू खुलेगा।

  • मेनू में “screenshot” टाइप करें और विभिन्न स्क्रीनशॉट ऑप्शन चुनें।

also read: ChatGPT में नया हेल्थ फीचर: क्या यह डॉक्टर की जगह ले…

3. पेज ट्रांसलेशन

क्रोम में किसी भी वेबपेज को अपनी पसंद की भाषा में ट्रांसलेट करना बेहद आसान है। इसके लिए:

  • टॉप राइट कॉर्नर में तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

  • “Translate” ऑप्शन चुनें और अपनी पसंद की भाषा सेलेक्ट करें।

4. रीडिंग लिस्ट

ब्राउज़िंग करते समय कई आर्टिकल्स आते हैं जिन्हें आप बाद में पढ़ना चाहते हैं। रीडिंग लिस्ट फीचर इस काम को आसान बनाता है। इसे यूज करने के लिए:

  • जिस पेज को सेव करना है, उसे ओपन करें।

  • तीन डॉट्स मेनू पर क्लिक करें → Bookmarks & List → Reading List पर क्लिक करें।

  • अब आप ओपन टैब को लिस्ट में जोड़ सकते हैं और बाद में आसानी से पढ़ सकते हैं।

इन आसान तरीकों से आप गूगल क्रोम के हिडन फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं और एक्सटेंशन्स की जरूरत को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच