WPL 2026 में बड़ा बदलाव, इनामी राशि बढ़कर 6 करोड़ हुई। जानें पूरा शेड्यूल, वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और सभी टीमों के स्क्वॉड।
WPL 2026 यानी विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन आज से शुरू हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। पहली बार WPL को जनवरी–फरवरी विंडो में आयोजित किया जा रहा है, साथ ही इनामी राशि में बढ़ोतरी, डबल हेडर मुकाबले और कप्तानी में बदलाव जैसे बड़े फैसले देखने को मिलेंगे।
WPL 2026 की शुरुआत कब और कहां होगी?
WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी 2026 को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले से होगा। यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा।
-
कुल मुकाबले: 22
-
शुरुआती 11 मैच: नवी मुंबई
-
बाकी मैच, एलिमिनेटर और फाइनल: कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा
-
फाइनल मैच: 5 फरवरी 2026
इस सीजन पहली बार डबल हेडर मैच भी रखे गए हैं। 10 और 17 जनवरी को एक ही दिन दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे।
कप्तानी में बदलाव और नए चेहरे
WPL 2026 में कई टीमों ने नए कप्तानों पर भरोसा जताया है।
-
दिल्ली कैपिटल्स – जेमिमाह रोड्रिग्स
-
यूपी वॉरियर्स – मेग लैनिंग
-
मुंबई इंडियंस – हरमनप्रीत कौर (खिताब बचाने उतरेंगी)
इस बार लीग में युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी खास नजर रहने वाली है।
also read: दूसरों के घर बर्तन मांजने वाली मां के बेटे ने SA20 में…
WPL 2026 की इनामी राशि और नियम
-
चैंपियन टीम: ₹6 करोड़
-
रनर-अप: ₹3 करोड़
प्लेइंग XI नियम
-
अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी
-
अगर असोसिएट देश की खिलाड़ी शामिल हो, तो 5 विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति
WPL 2026 लाइव कहां देखें?
-
टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
-
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
WPL 2026 पूरा शेड्यूल
-
9 जनवरी: MI vs RCB – नवी मुंबई
-
10 जनवरी: UPW vs GG – नवी मुंबई
-
10 जनवरी: MI vs DC – नवी मुंबई
-
17 जनवरी: डबल हेडर – नवी मुंबई
-
3 फरवरी: एलिमिनेटर – वडोदरा
-
5 फरवरी: फाइनल – वडोदरा
WPL 2026 टीम स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, राधा यादव सहित 16 खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस (MI)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल सहित 16 खिलाड़ी
गुजरात जायंट्स (GG)
एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, डैनी व्याट-हॉज सहित 18 खिलाड़ी
यूपी वॉरियर्स (UPW)
मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, शिखा पांडे सहित 18 खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, स्नेह राणा, एलाना किंग सहित 16 खिलाड़ी