Saturday, April 18, 2026

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप, AP ढिल्लों के वायरल वीडियो ने बढ़ाई अफवाहें

by Neha
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप, AP ढिल्लों के वायरल वीडियो ने बढ़ाई अफवाहें

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप, AP ढिल्लों के वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहें। जानें दोनों के रिलेशन और सोशल मीडिया रिएक्शन।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अभिनेता वीर पहाड़िया पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे और फैंस के बीच काफी पॉपुलर कपल माने जाते थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते नजर आते थे और उनके क्यूट अंदाज को फैंस खूब पसंद करते थे। लेकिन हाल ही में रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा और वीर अब अलग हो गए हैं।

also read: Golden Globes 2026: प्रियंका चोपड़ा बनीं अवॉर्ड शो की…

1 साल बाद हुआ ब्रेकअप

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि ब्रेकअप की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है और दोनों में से किसी ने भी इसे ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।

AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद से जुड़े ब्रेकअप के रूमर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ब्रेकअप एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के कुछ हफ्तों बाद हुआ। कॉन्सर्ट में तारा स्टेज पर आईं और उनकी AP ढिल्लों के साथ केमिस्ट्री की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई। इसके बाद वायरल वीडियो में वीर भीड़ में उदास नजर आए, जिससे ब्रेकअप के रूमर्स तेज हो गए। हालांकि बाद में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वीर तारा और AP ढिल्लों के लिए चियर करते दिखे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

वीर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “सच की हमेशा जीत होती है।” इस बयान ने स्थिति को थोड़ा स्पष्ट किया, लेकिन ब्रेकअप की अफवाहों को पूरी तरह से खत्म नहीं किया।

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप, AP ढिल्लों के वायरल वीडियो ने बढ़ाई अफवाहें

तारा ने पोस्ट के जरिए असलियत बताई

वायरल वीडियो के बाद तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया और बताया कि यह सब पीआर का हिस्सा था। उन्होंने लिखा कि वीडियो पैसे देकर करवाए गए थे।

तारा और वीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर किसी भी इवेंट में साथ नजर आते हैं। फैंस ने उन्हें “कपल गोल्स” के रूप में पसंद किया था, लेकिन अब यह कपल अलग हो गया है। फिलहाल दोनों ने ब्रेकअप पर चुप्पी साधी हुई है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा