Thursday, October 1, 2026

New Year 2026: नए साल की शाम में करें ये उपाय, घर में आएंगी मां लक्ष्मी

by Neha
New Year 2026: नए साल की शाम में करें ये उपाय, घर में आएंगी मां लक्ष्मी

New Year 2026 की शाम घर में माता लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए करें ये विशेष उपाय। जानें दीपक, साफ-सफाई और रंगोली से बढ़ाएं सुख-समृद्धि।

New Year 2026: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, देवी लक्ष्मी शाम के समय या गोधूलि वेला में अपने भक्तों के घर का दर्शन करती हैं। यह समय लगभग सांयकाल 7 बजे से रात 9 बजे तक माना जाता है। मान्यता है कि नए साल के पहले दिन अगर कुछ विशेष उपाय कर माता लक्ष्मी का स्वागत किया जाए, तो पूरे वर्ष घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।

नए साल की शुरुआत जितनी शुभ तरीके से की जाएगी, उसका प्रभाव पूरे वर्ष पर दिखाई देगा। इसलिए ज्योतिषविदों का सुझाव है कि नए साल के पहले दिन देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष उपाय जरूर करें।

also read: January Festival 2026: जनवरी 2026 में सकट चौथ, बसंत…

नए साल पर करें ये उपाय

1. घर का प्रमुख द्वार खोलें

सूर्यास्त के बाद घर का मुख्य द्वार कुछ समय के लिए खुला रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2. दरवाजे पर पांच दीपक जलाएं

नए साल की शाम को घर के मुख्य द्वार पर पांच दीपक अवश्य जलाएं। ये दीपक माता लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक होते हैं। इससे घर में सौभाग्य, सुख और समृद्धि बढ़ती है।

3. घर को साफ और रोशनी से भरें

शास्त्रों के अनुसार जिस घर में साफ-सफाई और रोशनी रहती है, वहां माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है। नए साल की शाम को घर के किसी भी कोने में अंधेरा या गंदगी न रखें। साथ ही रंगोली बनाकर मुख्य दरवाजे को सजाएं।

You may also like

‘भाभी डायन है’! यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में दुल्हन का खौफनाक राज खुलेगा, ट्रेलर ने मचाई हलचल ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’