Saturday, July 25, 2026

थॉयराइड मरीजों के लिए जरूरी: ये चीजें बिल्कुल न खाएं, वरना सेहत बिगड़ सकती है

by Neha
थॉयराइड मरीजों के लिए जरूरी: ये चीजें बिल्कुल न खाएं, वरना सेहत बिगड़ सकती है

थॉयराइड मरीजों को भूलकर भी कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए, जानें रेड मीट, जंक फूड, ग्लूटेन, ग्रीन टी, शराब और सोया से बचने के कारण और सही डाइट टिप्स।

थॉयराइड ग्रंथि हमारे शरीर में T3 और T4 हार्मोन का निर्माण करती है, जो मेटाबॉलिज्म, वजन और ऊर्जा स्तर को नियंत्रित करते हैं। जब यह सही ढंग से काम नहीं करती, तो हाइपोथायरायडिज्म (हार्मोन कम होना) या हाइपरथायरायडिज्म (हार्मोन ज्यादा होना) जैसी समस्याएं सामने आती हैं। गलत खानपान और जीवनशैली के कारण थॉयराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

यदि आप थॉयराइड के मरीज हैं, तो कुछ खाने-पीने की चीजों से दूर रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये आपके हार्मोन और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

also read: कमर से पैर तक दर्द: ये हो सकता है साइटिका का संकेत, जानें…

थॉयराइड मरीजों को किन चीजों से बचना चाहिए?

1. रेड मीट: रेड मीट में अधिक कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट होता है। थॉयराइड के मरीजों में पहले से ही वजन बढ़ने की समस्या होती है, इसलिए रेड मीट से दूरी बनाना बेहतर है।

2. जंक और फास्ट फूड: तला-भुना और मसालेदार फास्ट फूड थॉयराइड हार्मोन को असंतुलित कर सकता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है।

3. ग्लूटेन युक्त चीजें: गेहूं, मैदा और ओट्स में मौजूद ग्लूटेन वजन बढ़ाने के साथ डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम भी बढ़ा सकता है। ग्लूटेन का सेवन सीमित करना सुरक्षित माना जाता है।

4. ग्रीन टी, कैफीन और शराब: ज्यादा ग्रीन टी पीने से थॉयराइड पर असर पड़ सकता है। कैफीन और शराब भी थॉयराइड की दवाओं के प्रभाव को कमजोर कर सकते हैं।

5. मूली, गोभी और सोयाबीन: पत्ता गोभी, फूलगोभी और मूली जैसी सब्जियों में ऐसे तत्व होते हैं, जो थॉयराइड हार्मोन को असंतुलित कर सकते हैं। सोया प्रोडक्ट्स भी हार्मोन उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं। इन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना खाने से बचें।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच